मध्य प्रदेश
एशियाई कैनो स्लालम चैंपियनशिप
- 18 Aug 2025
- 13 min read
चर्चा में क्यों?
चीन के गुइझोऊ में प्रतिष्ठित एशियाई कैनो स्लालम चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश जल क्रीडा अकादमी की महिला एथलीटों ने महिला कैनो स्लालम टीम स्पर्द्धा में रजत पदक जीता जबकि चीन ने स्वर्ण पदक जीता।
मुख्य बिंदु
- कैनो स्लालम के बारे में:
- कैनो स्लालम में प्रतियोगी एक श्वेत-जल मार्ग पर नौकायन करते हैं, जिसकी लंबाई सामान्यतः 300 मीटर तक होती है। इसमें उन्हें अधिकतम 25 अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम गेटों से होकर गुजरना होता है तथा सबसे कम समय प्राप्त करना होता है।
- चैंपियनशिप में भागीदारी:
- एशियाई कैनो परिसंघ ने 14 से 17 अगस्त वर्ष 2025 तक चैंपियनशिप का आयोजन किया जिसमें भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया सहित 10 देशों और क्षेत्रों के लगभग 100 एथलीट और कोच शामिल हुए।
- भारतीय टीम:
- भारतीय टीम में मध्य प्रदेश की तीन प्रतिभाशाली एथलीट शामिल थीं: शिखा चौहान, पल्लवी जगताप और रीना सेन।
- महत्त्व:
- रजत पदक भारतीय महिला टीम की हाल के वर्षों में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक है। यह उपलब्धि जल-क्रीडाओं के क्षेत्र में भारत की प्रगति को भी दर्शाती है, जिसका श्रेय खिलाड़ियों के उन्नत प्रशिक्षण और अंतर्राष्टीय प्रदर्शन को जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय कैनो फेडरेशन (ICF)
- यह कैनो और कायक नौकायन खेलों की वैश्विक सर्वोच्च संस्था है। यह विश्वभर में 10 विधाओं की देखरेख करता है तथा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा मान्यता प्राप्त है।
- पाँच महाद्वीप (अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया) ICF की कार्यकारिणी समिति और निदेशक मंडल में प्रतिनिधित्व करते हैं।
- प्रत्येक महाद्वीप अपने-अपने महाद्वीपीय अधिवेशन के दौरान महाद्वीपीय प्रतिनिधियों तथा एक अध्यक्ष का निर्वाचन करता है।