इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’

  • 07 Aug 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

3-6 अगस्त, 2023 तक भोपाल के रवींद्र भवन में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने, साहित्य सृजन और संरक्षण करने की प्रतिज्ञा के साथ एशिया के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’का आयोजन किया गया। 

प्रमुख बिंदु  

  • साहित्य उत्सव उन्मेष एशिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है। साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के संयुक्त तत्त्वावधान में इसका आयोजन किया गया। 
  • इस आयोजन में दिन में साहित्य से जुड़ी एक्टिविटीज हुई तो शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
  • इस साहित्य उत्सव में 75 से अधिक कार्यक्रमों में 100 भाषाओं के 575 से ज़्यादा लेखकों ने सहभागिता की। 13 अन्य देशों के लेखक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 
  • विदित है कि उन्मेष का यह दूसरा संस्करण है। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव के साथ ही संगीत नाटक अकादमी उत्कर्ष शीर्षक से लोक और जनजातीय प्रदर्शन कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव भी किया गया। 
  • इसमें कविता, कहानी पाठ के अलावा भारतीय काव्य शास्त्र, भारतीय भक्ति साहित्य, सागर साहित्य, भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय नाटकों में अलगाव का सिद्धांत, विविधता में एकता, भारत की सौम्य शक्ति, सिनेमा और साहित्य, विदेशी भाषाओं में भारतीय साहित्य का प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों का साहित्य, साहित्य और प्रकृति, मशीनों का उदय, लेखकविहीन साहित्य, रचनात्मक बढ़ाने वाली शिक्षा जैसी गतिविधियाँ हुई।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2