प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

कवयित्री मीनू मीना को दिया गया अंगभूमि महिला गौरव सम्मान

  • 11 Apr 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

9 अप्रैल, 2023 को झारखंड के राँची की कवयित्री मीनू मीना सिन्हा को जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा भागलपुर, बिहार में आयोजित समारोह में विशिष्ट महिला साहित्यकार व शिक्षण में योगदान के लिये अंगभूमि महिला गौरव सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • मीनू मीना को यह सम्मान प्रतिकूल परिस्थितियों में परिवार की देखभाल के साथ समाज की महिलाओं की प्रेरणास्रोत बनने के लिये प्रदान किया गया।
  • राँची के मोरहाबादी की निवासी मीनू मीना सिन्हा दशकों से लेखन के क्षेत्र से जुड़ी हैं।
  • उन्होंने ब्रिटिश लाइब्रेरी तथा केंद्रियन पब्लिक स्कूल में 2.2 वर्षों तक पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवा दी है।
  • मीनू मीना के तीन काव्य संग्रह जीवनधारा (2018), बिटिया (2021), अनुभव के दरख्त (2023) प्रकाशित हुए हैं, जबकि दो अन्य पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2