ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 50 जेंटलमैन कैडेट्स अधिकारी बने

  • 13 Jun 2022
  • 9 min read

चर्चा में क्यों? 

11 जून, 2022 को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंगआउट परेड (पीओपी) के बाद उत्तर प्रदेश के 50 युवा भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। 

प्रमुख बिंदु 

  • परेड में देश-विदेश के कुल 377 कैडेट्स ने शिरकत की। 150 रेगुलर कोर्स और 133 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (टीजीसी) से संबंधित कुल 288 जेंटलमैन कैडेट्स (जीसी) पासिंगआउट के बाद भारतीय सेना के गर्वित अधिकारी बन गए।   
  • आठ मित्र देशों के 89 जेंटलमैन कैडेट्स भी पासआउट होकर अपने-अपने देश की सेनाओं में शामिल हो गए हैं। मित्र देशों में अफगानिस्तान से 43, भूटान से 18, किर्गिस्तान से 1, मालदीव से 3, नेपाल से 1, श्रीलंका से 3, ताजिकिस्तान से 19, तंजानिया से 1 कैडेट पासआउट हुए।  
  • उत्तर प्रदेश 50 अधिकारियों के साथ जीसी के राज्यवार प्रतिनिधित्व की तालिका में सबसे आगे रहा। पासिंगआउट दल में 33 जीसी के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर, जबकि बिहार 28 जीसी के साथ तीसरे स्थान पर तथा हरियाणा 25 जीसी के साथ चौथे स्थान पर रहा। 
  • गौरतलब है कि भारतीय सैन्य अकादमी से अब तक कुल 34 मित्र देशों के 2724 कैडेट्स पासआउट हो चुके हैं, जबकि भारतीय सैनिक अकादमी अब तक 63 हज़ार 568 सैन्य अधिकारी देश को दे चुकी है। 
close
Share Page
images-2
images-2