प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार के 5 ज़िलों को मिला ‘भूमि सम्मान 2023’

  • 19 Jul 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

18 जुलाई, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में भूमि प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बिहार के भू-अभिलेख विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और 5 ज़िलों के कलेक्टर्स को ‘भूमि सम्मान 2023’ प्रदान किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने 9 राज्यों के सचिवों और 68 कलेक्टर्स को पुरस्कार दिए।  
  • बिहार की राज्यस्तरीय टीम और ज़िला टीम को छह क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया। इनमें भू अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण, राज्य के राजस्व मानचित्रों का डिजिटलाइजेशन, अधिकार अभिलेखों का कैडस्ट्रल, मानचित्रों के साथ संबंधन, निबंधन विभाग का कंप्यूटरीकरण, निबंधन कार्यालय एवं भू अभिलेखों का एकीकरण और अंचल स्तरीय आधुनिक अभिलेखागार तैयार करना शामिल है। 
  • बिहार के भू-अभिलेख विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा निदेशक भू अभिलेख एवं परिमाप सह सचिव जय सिंह और आइटी प्रबंधक आनंद शंकर को सम्मानित किया गया। 
  • इनके अलावा नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, भोजपुर और किशनगंज ज़िलों को भूमि सम्मान से नवाज़ा गया। इन ज़िलों के कलेक्टर्स को प्लेटिनम श्रेणी के लिये प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।  
  • उल्लेखनीय है कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट प्रोग्राम केंद्र सरकार के शत-प्रतिशत वित्तपोषण से डिपार्टमेंट ऑफ लैंड रिसोर्सेस द्वारा वर्ष 2008-9 से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से आधुनिक, विस्तृत और पारदर्शी भू-अभिलेख प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है।  
  • कार्यक्रम के अंतर्गत जनवरी 2022 के बाद से अच्छा कार्य करने वाले ज़िलों को पुरस्कृत करने के लिये, उनके द्वारा कार्यक्रम के एमआईएस पर अंकित डाटा के आधार पर, मंथली ग्रेडिंग प्रणाली लागू की गई है। इसमें 90% से 95% तक सिल्वर, 95% से 99% तक गोल्ड और 99% से अधिक कार्य दक्षता पर प्लैटिनम ग्रेड प्रदान की जाती है। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2