दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



हरियाणा

हरियाणा में 39वाँ सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2026

  • 03 Feb 2026
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

39वाँ सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में शुरू हो गया है।

मुख्य बिंदु:

  • संस्करण: यह सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का 39वाँ संस्करण है, जिसका आयोजन वर्ष 1987 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।
  • उद्घाटन: इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में किया।
  • थीम: वर्ष 2026 के संस्करण की थीम ‘लोकल टू ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत’ है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी हस्तशिल्प को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना है।
    • थीम राज्य: उत्तर प्रदेश और मेघालय को थीम राज्यों के रूप में चुना गया है, जहाँ की विशिष्ट शिल्पकला, परंपराएँ तथा व्यंजन प्रदर्शित किये जा रहे हैं।
  • साझेदार देश: वर्ष 2026 मेले का साझेदार देश मिस्र है।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: इसमें भारत की विविध परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लोकनृत्य, संगीत प्रस्तुतियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
    • यहाँ हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, लोककला, पारंपरिक चित्रकला, धातुकर्म, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के शिल्प और क्षेत्रीय व्यंजन प्रदर्शित किये जा रहे हैं।
  • महत्त्व: यह मेला कारीगरों के आर्थिक सशक्तीकरण, पारंपरिक शिल्प संरक्षण और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये एक प्रमुख मंच प्रदान करता है।

और पढ़ें: 38वाँ सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2025, आत्मनिर्भर भारत

close
Share Page
images-2
images-2