ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड में होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

  • 13 Mar 2023
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

12 मार्च, 2023 को उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश के हल्द्वानी में पी.टी. ऊषा की अध्यक्षता में हुई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की बैठक में तय किया गया है कि वर्ष 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में होंगे।

प्रमुख बिंदु 

  • विदित है कि छत्तीसगढ़ ने भी राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी की दावेदारी की थी, लेकिन आईओए ने उत्तराखंड को मेज़बानी दी है।
  • भारतीय ओलंपिक संघ की बैठक में देश में खेलों के विकास के अलावा अन्य प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों पर भी चर्चा हुई, जिसमें तय हुआ कि इस वर्ष सितंबर-अक्तूबर में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल आयोजित किये जाएंगे।
  • आईओए ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी परखने के लिये आईओए की संयुक्त सचिव अलकनंदा अशोक को तात्कालिक रूप से नामित किया है।
  • ज्ञातव्य है कि 2015 में केरल के बाद गोवा और उत्तराखंड को ये खेल कराने थे, लेकिन इन दोनों ही राज्यों में आधी-अधूरी तैयारी की वजह से ये खेल 2018 से टलते रहे। 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा, 37वें छत्तीसगढ़, जबकि 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड को 2014 में ही आवंटित कर दिये गए थे, लेकिन गोवा ने 36वें खेल कराने से अपने हाथ पीछे खींचे और छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी तैयारी अधूरी रहने से राष्ट्रीय खेल लगातार खिसकते रहे।
  • विदित है कि राष्ट्रीय खेलों में लगातार हो रही देरी को देखते हुए आईओए के तत्कालीन अध्यक्ष हल्द्वानी निवासी राजीव मेहता ने भारत सरकार और गुजरात सरकार से बात करके बेहद कम समय में गुजरात में राष्ट्रीय खेल सितंबर 2022 में आयोजित करा दिये थे। 
close
Share Page
images-2
images-2