हरियाणा
गुरु तेग बहादुर का 350वाँ बलिदान दिवस
- 26 Aug 2025
- 36 min read
चर्चा में क्यों?
हरियाणा विधानसभा ने सर्वसम्मति से गुरु तेग बहादुर के 350वें बलिदान दिवस पर उन्हें सम्मानित करने के लिये एक प्रस्ताव पारित किया और 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक बड़े कार्यक्रम की योजना की घोषणा की।
- उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा करते हुए नवंबर 1675 में चाँदनी चौक, दिल्ली में सर्वोच्च बलिदान दिया।
मुख्य बिंदु
- गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि:
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें कहा गया कि गुरु तेग बहादुर की आपसी सहयोग और भाईचारे की शिक्षाओं का प्रसार करना उनके बलिदान के प्रति सर्वोत्तम श्रद्धांजलि है।
- प्रस्ताव में गुरु तेग बहादुर के अनुयायी भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला के बलिदान को भी याद किया गया, जिन्होंने अटूट विश्वास के साथ अपने प्राण त्याग दिये।
- हरियाणा से संबंध:
- गुरु तेग बहादुर ने अपनी यात्रा के दौरान हरियाणा के कई स्थानों का दौरा किया, जिनमें कुरुक्षेत्र, पेहोवा, कैथल, जींद, अंबाला, चीका और रोहतक शामिल हैं। इन स्थलों पर महत्त्वपूर्ण गुरुद्वारे स्थित हैं, जैसे कि जींद में गुरुद्वारा श्री धमतान साहिब तथा अंबाला में गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब, जो उनके आशीर्वाद एवं शिक्षाओं के स्थायी प्रतीक हैं।
- गुरु तेग बहादुर
- वे 9वें सिख गुरु थे, जो अपनी शिक्षाओं, बहादुरी और बलिदान के लिये पूजनीय माने जाते हैं।
- 21 अप्रैल, 1621 को अमृतसर में गुरु हरगोबिंद (छठे सिख गुरु) तथा माता नानकी के घर जन्मे गुरु तेग बहादुर का मूल नाम उनके तपस्वी स्वभाव के कारण त्याग मल रखा गया था।
- भाई गुरदास से शास्त्रों में तथा बाबा बुड्ढा से युद्ध कला में प्रशिक्षण प्राप्त करके उन्होंने 13 वर्ष की आयु में ही युद्ध में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली थी।
- उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब में 116 भजनों का योगदान दिया, सिख शिक्षाओं का प्रसार करने के लिये व्यापक रूप से यात्रा की और चक-नानकी (अब आनंदपुर साहिब का हिस्सा) की स्थापना की।
- वर्ष 1675 में, जबरन धर्मांतरण के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर उन्हें दिल्ली में फाँसी दी गई, जिससे उन्हें “हिंद की चादर” (हिंद का रक्षक) की उपाधि मिली।
सिख धर्म के दस गुरु:
गुरु नानक देव (1469-1539) |
|
गुरु अंगद (1504-1552) |
|
गुरु अमर दास (1479-1574) |
|
गुरु राम दास (1534-1581) |
|
गुरु अर्जुन देव (1563-1606) |
|
गुरु हरगोबिंद (1594-1644) |
|
गुरु हर राय (1630-1661) |
|
गुरु हरकिशन (1656-1664) |
|
गुरु तेग बहादुर (1621-1675) |
|
गुरु गोबिंद सिंह (1666-1708) |
|