इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

द्वितीय विश्व मल्लखंब चैंपियनशिप में अबूझमाड़ के तीन खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

  • 15 May 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

13 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ के 3 मल्लखंब खिलाड़ियों-संतोष शोरी, संताय पोटाई व जयंती कचलाम ने भूटान में आयोजित द्वितीय वर्ल्ड मल्लखंब चैंपियनशिप में भारत की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीते हैं।  

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि इस चैंपियनशिप का आयोजन 9 से 12 मई, 2023 तक भूटान में किया गया।
  • इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के तीनों ही खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। संतोष शोरी ने राष्ट्रीय बालक टीम और संताय पोटाई व जयंती कचलाम ने राष्ट्रीय बालिका टीम की ओर से चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
  • विदित है कि अबूझमाड़ भारत का ऐसा जनजातीय क्षेत्रों से एक है जिसे आज भी अनछुआ माना जाता हैं, यहाँ के लोगों की जीवनशैली जंगल से जुड़ी है।  
  • उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड मल्लखंब चैंपियनशिप में भारत, जापान, अमरीका, साउथ अफ्रीका, ब्राज़ील, बहरीन आदि कई देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
  • संतोष शोरी ने नारायणपुर के देवगाँव, पोर्टा केबिन स्कूल में कक्षा पाँचवी (2017) से मल्लखंब का अभ्यास शुरू किया, 2020 बिलासपुर इन्विटेशनल नेशनल चैंपियनशिप में उन्हें पहला स्वर्ण पदक मिला। इसके बाद सितंबर 2021 में उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में 2 मेडल भी प्राप्त किये।  
  • इन्होनें 2022 जून को आयोजित खेलो इंडिया में 1 काँस्य पदक, 2022 अक्टूबर को गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स में 1 काँस्य पदक, 2023 फरवरी को आयोजित खेलो इंडिया में 2 काँस्य पदक भी प्राप्त किये। संतोष शोरी ने अब तक राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 18 पदक जीते हैं।  
  • इसी तरह संताय पोटाई राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 17 पदक जीत चुकी हैं। जयंती कचलाम कक्षा 12वीं की छात्रा हैं, वे पिछले 4 वर्षों से मल्लखंब का अभ्यास कर रही हैं और अब तक राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कुल 14 पदक जीत चुकी हैं।  
  • इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारत की राष्ट्रीय टीम में उनका चयन हुआ।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2