दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तराखंड

29वीं बाल विज्ञान कॉन्ग्रेस

  • 31 Jan 2022
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 29वीं बाल विज्ञान कॉन्ग्रेस का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस कॉन्ग्रेस का आयोजन प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के सभी 95 प्रखंडों में किया गया और जिला स्तर पर बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगभग 1500 परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया।
  • राज्य स्तर पर कुल 137 बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुतियाँ दीं और उनमें से 16 का चयन 15 से 18 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बाल विज्ञान कॉन्ग्रेस के लिये किया गया।
  • बाल वैज्ञानिकों को सतत् जीवन के लिये पारिस्थितिकी तंत्र, उपयुक्त प्रौद्योगिकी, सामाजिक नवाचार, डिजाइन विकास मॉडलिंग एवं पारंपरिक ज्ञान प्रणाली सहित विभिनन विषयों पर उनकी प्रस्तुति के लिये चुना गया।
  • उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉन्ग्रेस NCSTC तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यव्रम है।
close
Share Page
images-2
images-2