दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तराखंड

उत्तराखंड में 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

  • 10 Apr 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंफयनशिप का वर्चुअल उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु:

  • उद्घाटन: मुख्यमंत्री ने अप्रैल 2026 में इस राष्ट्रीय स्तर की वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • आयोजन निकाय: इस चैंपियनशिप का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा किया जा रहा है।
    • कुल 19 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य पुलिस टीमों के 470 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं, जिनमें CRPF, BSF, CISF, SSB, असम राइफल्स तथा ITBP जैसे बलों के कर्मी शामिल हैं।
  • उद्देश्य: इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करना, खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना तथा प्रतिस्पर्द्धी खेलों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है।
  • अवधि: यह चैंपियनशिप 8 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों और दर्शकों के लिये विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएँ होंगी।
  • ITBP:
    • यह गृह मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है।
    • स्थापना: 24 अक्तूबर, 1962 (भारत-चीन युद्ध के दौरान)।
और पढ़ें: पुलिस वाटर स्पोर्ट्स

close
Share Page
images-2
images-2