ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

हिन्दी दिवस के अवसर पर 16 साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

  • 16 Sep 2023
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2023 को लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश साहित्य सभा और इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स’की ओर से हिन्दी दिवस पर आयोजित ‘अपनी हिन्दी अपना भारत’सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन में 16 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा 16 वरिष्ठ साहित्यकारों, लेखक, गीतकार, पत्रकारों को सम्मानित किया गया। 
  • सम्मान पाने वालों में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, डॉ. राम बहादुर मिश्रा, विनोद मिश्रा, महेंद्र भीष्म, विनोद शंकर शुक्ल, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, केशव प्रसाद वाजपेयी, डॉ. सोनरूपा विशाल, विनीता मिश्रा, गजेंद्र प्रियांशु, अलंकार रस्तोगी, नीरज अरोड़ा, दयानंद पांडेय, राजकुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद और डॉ. अर्चना सतीश शामिल रहीं। 
  • इस कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम अपने प्रदेश की संस्कृति को विदेश तक ले जा रहे हैं और पहले चरण में कोरिया से शुरू किया है।

close
Share Page
images-2
images-2