ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

1500 कलाकारों ने एक साथ किया तबला वादन, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

  • 26 Dec 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

25 दिसंबर 2023 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर 1500 से अधिक तबला वादकों ने एक साथ तबला वादन की प्रस्तुति देकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया।

प्रमुख बिंदु

  • इस आयोजन को ताल दरबार का नाम दिया गया।
  • इस आयोजन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 25 दिसंबर को तबला दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
  • इस आयोजन में दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लगभग 50 शहरों से लगभग 1500 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का एक साथ प्रदर्शन किया।
  • विदित हो कि ग्वालियर में प्रतिवर्ष तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है। यह इस समारोह की कड़ी में 99वाँ संस्करण था। 

close
Share Page
images-2
images-2