इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत

  • 27 Jan 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

25 जनवरी, 2022 को हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिये चुना गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, ममता सिंह और सीआईडी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
  • 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। इनमें धर्मबीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकॉम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं। 
  • पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, प्रशांत कुमार अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2