प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

चालू वित्त वर्ष में हरियाणा में अब तक 1.62 लाख टन मत्स्य उत्पादन

  • 23 Nov 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

21 नवंबर, 2023 को विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया-2023 में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जय प्रकाश दलाल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्य में 46,493 एकड़ जलक्षेत्र में 1.62 लाख टन मत्स्य उत्पादन हुआ है। 

प्रमुख बिंदु 

  • जेपी दलाल ने हरियाणा सरकार द्वारा मत्स्य पालन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिये किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ नई-नई योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं।  
  • अगले पाँच वर्षों में राज्य सरकार ने अतिरिक्त 15,000 एकड़ में लगभग 30,000 टन झींगा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। 
  • उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक राज्य में 46,493 एकड़ जलक्षेत्र में 1.62 लाख टन मत्स्य उत्पादन तथा लगभग 4350 एकड़ में 7500 टन झींगा उत्पादन हुआ है, जिससे मत्स्य पालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।  
  • उन्होंने बताया कि गत वित्त वर्ष में 45,015 एकड़ जलक्षेत्र में 2.12 लाख टन मत्स्य उत्पादन हुआ था। 
  • विदित हो कि गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया-2023 सम्मेलन में राज्य मत्स्य पालन मंत्रियों, विभिन्न देशों के राजदूतों, वैश्विक मत्स्य वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, मत्स्य समुदायों और निवेश बैंकरों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों ने हिस्सा लिया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2