इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स


प्रारंभिक परीक्षा

आयुष आहार

  • 04 Jan 2022
  • 3 min read

हाल ही में आयुष मंत्रालय ने आयुष भवन (दिल्ली) में अपनी कैंटीन में 'आयुष आहार' उपलब्ध कराकर एक नई शुरुआत की।

  • इसका उद्देश्य पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है।

प्रमुख बिंदु

  • आयुष का अर्थ:
    • स्वास्थ्य देखभाल और उपचार की पारंपरिक और गैर-पारंपरिक प्रणालियाँ जिनमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी आदि शामिल हैं।
    • भारतीय चिकित्सा पद्धति की सकारात्मक विशेषताएँ अर्थात् उनकी विविधता और लचीलापन; अभिगम्यता; सामर्थ्य, आम जनता के एक बड़े वर्ग द्वारा व्यापक स्वीकृति; तुलनात्मक रूप से कम लागत या बढ़ते आर्थिक मूल्य, उन्हें स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बनाने की काफी संभावनाएँ हैं जिनकी हमारे लोगों के बड़े हिस्से को ज़रूरत है।
  • आयुष मंत्रालय की कुछ पहलें:
    • राष्ट्रीय आयुष मिशन:
      • सरकार आयुष चिकित्सा प्रणाली के विकास और संवर्द्धन के लिये राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के माध्यम से मिशन की केंद्र प्रायोजित योजना लागू कर रही है।
      • सरकार ने इसे 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है।
    • आहार क्रांति मिशन:
      • मिशन पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये समर्पित है।
    • आयुष क्षेत्र पर नए पोर्टल:
      • आयुष क्षेत्र पर पाँच नए पोर्टल लॉन्च किये गए हैं - CTRI (क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया), RMIS (रिसर्च मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम), SAHI (आयुर्वेद ऐतिहासिक छापों का प्रदर्शन), AMAR (आयुष पांडुलिपियां उन्नत रिपोजिटरी) और ई-मेधा (इलेक्ट्रॉनिक) चिकित्सा विरासत परिग्रहण)।
    • ACCR पोर्टल और आयुष संजीवनी एप:
      • आयुष क्लिनिकल केस रिपोजिटरी पोर्टल: विभिन्न रोग स्थितियों के उपचार के लिये आयुष प्रणालियों की ताकत को चित्रित करने के लिये।
      • आयुष संजीवनी एप तीसरा संस्करण: यह चयनित आयुष हस्तक्षेपों की प्रभावकारिता के बारे में एक महत्वपूर्ण अध्ययन और प्रलेखन की सुविधा प्रदान करेगा, जिसमें आयुष 64 और कबसुरा कुदिनीर दवाएँ स्पर्शोन्मुख एवं हल्के से मध्यम कोविड-19 रोगियों के प्रबंधन में शामिल हैं।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow