-
14 Jun 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
दिवस- 16
इकाई -I (75 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. भारतीय संविधान में 'शक्तियों के पृथक्करण' से क्या तात्पर्य है?
2. भारतीय राज्य के संबंध में 'संप्रभुता' शब्द को परिभाषित कीजिये।
3. राज्य सभा के सदस्य के लिये क्या योग्यताएँ आवश्यक हैं?
4. भारतीय संसद के संदर्भ में 'धन विधेयक' की अवधारणा को समझाइये।
5. भारत में GST परिषद का कार्य क्या है?इकाई - I
खंड -ब
अंक: 25
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. 73वें संविधान संशोधन की प्रमुख विशेषताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
2. राष्ट्रीय आपातकाल के संदर्भ में भारत के राष्ट्रपति की शक्तियाँ और कार्य क्या हैं?
3. शिक्षा के संदर्भ में 86वें संविधान संशोधन के महत्त्व को समझाइये।
4. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया का वर्णन कीजिये।
5. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के महत्त्व पर चर्चा कीजिये।इकाई - I
खंड - स
अंक: 40
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिये। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
1. लोकतंत्र को बढ़ावा देने और इसे सुदृढ़ करने में नागरिक समाज की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
2. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित कीजिये।
3. सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों (DPSP) के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये।
4. भारत में मूल अधिकारों की रक्षा में न्यायपालिका की भूमिका पर चर्चा कीजिये।इकाई-II (65 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. वित्त आयोग का मुख्य कार्य क्या है?
2. राजस्थान लोक सेवाओं की गारंटी प्रदान करने संबंधी अधिनियम, 2011 के उद्देश्य क्या हैं?
3. भारत में कैबिनेट सचिव के कार्य क्या हैं?
4. राजस्थान राज्य को लोक सभा और राज्य परिषद में कितनी सीटें आवंटित हैं?
5. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पदच्युति की प्रक्रिया क्या है?इकाई -II
खंड -ब
अंक: 25
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. मैक्स वेबर द्वारा प्रस्तावित लोक सेवा के प्रशासनिक सिद्धांत के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं?
2. लोक सेवाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने में गैर-पक्षपातपूर्णता का क्या महत्त्व है?
3. राजस्थान डेटा सेंटर नीति- 2025 के प्रमुख प्रावधान क्या हैं?
4. निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से क्या अभिप्राय है?
5. भारत में कॉलेजियम प्रणाली क्या है और न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया में यह किस प्रकार कार्य करती है?इकाई - II
खंड - स
अंक: 30
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
1. भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा क्या है तथा यह राज्य और धर्म के बीच संबंधों को किस प्रकार प्रभावित करती है?
2. भारत में सहकारी संघवाद के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं और प्रभावी शासन के लिये उनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है?
3. हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी विदेश नीति को आकार देने में क्वाड समूह में भारत की भागीदारी के महत्त्व का आकलन कीजिये।इकाई-III (अनुभाग-ए) (20 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कहाँ किया गया और इसमें राजस्थान का प्रदर्शन कैसा रहा?
2. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार- 2024 के प्राप्तकर्त्ता कौन थे?
3. आघात से आप क्या समझते हैं?
4. टेनिस एल्बो चोट क्या है?
5. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?इकाई - III (अनुभाग - अ)
खंड - ब
अंक: 10
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. भारतीय खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने में अर्जुन पुरस्कार के महत्त्व, पात्रता मानदंड और प्रभाव का विश्लेषण कीजिये।
2. भारतीय खेल विकास में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की भूमिका की व्याख्या कीजिये।इकाई-III (अनुभाग- ब) (20 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. हस्तक्षेप सिद्धांत के अनुसार विस्मरण (भूलने) के प्रमुख कारण क्या हैं?
2. प्रतिवादिता-विरोध की परिभाषा दीजिये।
3. कार्यशील स्मृति से क्या अभिप्राय है?
4. अंतरवैयक्तिक संबंधों के संदर्भ में 'सामाजिक बुद्धिमत्ता' का क्या तात्पर्य है?
5. व्यावसायिक तनाव के स्रोत एवं लक्षण क्या हैं?इकाई - III (अनुभाग - ब)
खंड -ब
अंक: 10
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. स्मृति के विभिन्न प्रतिमान कौन-कौन से हैं और उनका अधिगम की प्रक्रिया से क्या संबंध है?
2. हॉवर्ड गार्डनर का 'बहु-बौद्धिकता सिद्धांत' क्या है?इकाई - III (अनुभाग - स) (20 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. प्रतिनिधिक उत्तरदायित्व क्या है?
2. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A क्या है?
3. बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) क्या हैं?
4. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत सक्रिय प्रकटन के प्रावधान क्या हैं?
5. संपत्ति विधि में स्वामित्व और कब्ज़ा में क्या अंतर है?इकाई - III (अनुभाग - स)
खंड - ब
अंक: 10
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) की प्रमुख विशेषताओं तथा इसके कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
2. राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 के अंतर्गत पटवारी एवं गिरदावर कानूनगो (भूमि अभिलेख निरीक्षक) की नियुक्ति से संबंधित प्रावधान क्या हैं? -
13 Jun 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
दिवस- 15
इकाई -I (65 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. आप नैतिकता को किस प्रकार परिभाषित करते हैं?
2. सत्यनिष्ठा शब्द का क्या अर्थ है?
3. कांट के अनुसार कतिपय अनिवार्यता क्या है?
4. कर्त्तव्य की नैतिक अवधारणा क्या है?
5. व्यवहारिक संदर्भ में दृष्टिकोण को किस प्रकार समझा जाता है?इकाई - I
खंड - ब
अंक: 25
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. ऋण (Rin) का सिद्धांत और लोक सेवा नैतिकता के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिये।
2. प्रभावी लोक प्रशासन में करुणा की क्या भूमिका होती है?
3. मूल्य, नैतिकता से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
4. भावनात्मक बुद्धिमत्ता तथा उसकी प्रासंगिकता का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिये।
5. एक आदर्श लोक सेवक की प्रमुख विशेषताएँ क्या होती हैं?इकाई - I
खंड - स
अंक: 30
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
1. गांधीवादी सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत नैतिक शासन-प्रबंधन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
2. प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के संदर्भ में नैतिक दृष्टिकोण और राजनीतिक दृष्टिकोण में अंतर स्पष्ट कीजिये।
3. आधुनिक प्रशासनिक नैतिकता में भगवद्गीता के निष्काम कर्म सिद्धांत की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये।इकाई-II (70 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. जैव प्रौद्योगिकी में CRISPR-Cas9 प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है?
2. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) से आप क्या समझते हैं?
3. कार्बन क्रेडिट से क्या अभिप्राय है?
4. क्वांटम कंप्यूटिंग को संक्षेप में परिभाषित कीजिये।
5. कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दो लाभ बताइये।इकाई -II
खंड -ब
अंक: 20
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. लोक प्रशासन में ब्लॉकचेन के कार्य सिद्धांत की व्याख्या कीजिये।
2. ISRO के SpaDeX मिशन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये।
3. कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी के संभावित अनुप्रयोग क्या हैं?
4. नैनो प्रौद्योगिकी के मुख्य उपयोगों की व्याख्या कीजिये।इकाई - II
खंड - स
अंक: 40
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
1. राष्ट्रीय क्वांटम मिशन का लक्ष्य क्या है?
2. भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और सामरिक स्वायत्तता के लिये इसके महत्त्व को समझाइये।
3. सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका का वर्णन कीजिये।
4. (क) डिजिटल गवर्नेंस के संदर्भ में डेटा स्थानीयकरण शब्द की व्याख्या कीजिये।
(ख) दाबित भारी जल रिएक्टर ((PHWR)) और फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (FBR) के बीच अंतर को संक्षेप में स्पष्ट कीजिये।
(ग) ई-गवर्नेंस को परिभाषित कीजिये तथा लोक प्रशासन में इसके लाभों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिये।इकाई - III (65 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
1. जेट धाराएँ क्या हैं और वे कहाँ पाई जाती हैं?
2. मौसम विज्ञान में 'बादल फटना' शब्द का प्रयोग किसके लिये किया जाता है?
3. लैटेराइट मृदा को परिभाषित कीजिये तथा इसमें उगाई जाने वाली एक फसल का नाम बताइये।
4. प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र की चार प्रमुख नदियों के नाम बताइये।
5. स्थानांतरणशील कृषि क्या है?इकाई - III
खंड -ब
अंक: 25
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
1. भारत के दिये गए रेखा मानचित्र में निम्नलिखित दर्रे को चिह्नित कीजिये:
जेलेप ला
चंबल नदी
बुंदेलखंड क्षेत्र
मन्नार की खाड़ी
छोटानागपुर पठार
2. हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों के बीच उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिये।
3. समझाइये कि भारत में मृदा का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है।
4. पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वनों की भूमिका का वर्णन कीजिये।
5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिये:
(क) उष्णकटिबंधीय चक्रवात
(ख) पश्चिमी विक्षोभइकाई - III
खंड - स
अंक: 30
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
1. राजस्थान में कृषि विकास एवं उससे संबंधित चुनौतियों का अवलोकन कीजिये।
2. भारत में लौह अयस्क के वितरण और औद्योगिक विकास में इसकी भूमिका का परीक्षण कीजिये।
3. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिये:
(क) भारतीय कृषि पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव।
(ख) भारतीय मानसून को प्रभावित करने में हिमालय की भूमिका।
(ग) भारत में मरुस्थलीकरण के कारण और परिणाम। -
12 Jun 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
इतिहास
दिवस -14:
इकाई - I (75 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
प्रश्न 1. बौद्ध और जैन भिक्षुओं के जीवन में गुफा स्थापत्यकला की क्या भूमिका थी?
प्रश्न 2. फड़ चित्रकला पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
प्रश्न 3. पूर्ववर्ती मत्स्य संघ में कौन-कौन से राज्य शामिल थे?
प्रश्न 4. राजस्थान में कौन-सा स्थान सन् 1857 के विद्रोह में सबसे पहले भाग लेने वाला स्थान था?
प्रश्न 5. राजस्थान की सामाजिक एकता में लोक देवताओं के योगदान की विवेचना कीजिये।
इकाई - I
खंड - ब
अंक: 25
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
प्रश्न 1. भील जनजाति का सामाजिक-आर्थिक स्वरूप प्रस्तुत कीजिये।
प्रश्न 2. राजस्थानी बोलियाँ किस प्रकार क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता को प्रतिबिंबित करती हैं?
प्रश्न 3. संथालों ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह क्यों किया?
प्रश्न 4. बूंदी के चित्र महल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
प्रश्न 5. यूरोपीय पुनर्जागरण साहित्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिये।
इकाई - I
खंड - स
अंक: 40
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
प्रश्न 1. भक्ति और सूफी आंदोलनों ने मध्यकालीन भारतीय सामाजिक व्यवस्था को किस प्रकार परिवर्तित किया ?
प्रश्न 2. घूमर और कालबेलिया जैसे लोक नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान में क्या भूमिका निभाते हैं?
प्रश्न 3. स्वतंत्रता पश्चात भारतीय राज्यों के भाषाई पुनर्गठन के सामाजिक निहितार्थों की व्याख्या कीजिये।
प्रश्न 4. औद्योगिक क्रांति ने वर्ग संरचना और शहरी जीवन को किस प्रकार परिवर्तित किया?
इकाई - II (65 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
प्रश्न 1. अनैच्छिक बेरोज़गारी से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 2. GDP डिफ्लेटर का क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 3. विनिवेश को परिभाषित कीजिये।
प्रश्न 4. रेपो दर से क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 5. किन्हीं दो ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के नाम लिखिये।
इकाई - II
खंड - ब
अंक: 25
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
प्रश्न 1. जनांकिकीय लाभांश की अवधारणा को समझाइये।
प्रश्न 2. राजकोषीय नीति क्या है? इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिये।
प्रश्न 3. भारत में मुद्रास्फीति के कारण क्या हैं?
प्रश्न 4. वस्तु एवं सेवा कर (GST) क्या है? इसकी मुख्य विशेषताएँ बताइये।
प्रश्न 5. प्रधानमंत्री जन धन योजना की विशेषताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
इकाई - II
खंड - स
अंक: 30
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
प्रश्न 1. भारतीय अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के योगदान का परीक्षण कीजिये।
प्रश्न 2. राजस्थान के आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में पर्यटन के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।
प्रश्न 3. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के प्रमुख लक्ष्यों और उपलब्धियों का सारांश दीजिये।
इकाई - III (20 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
प्रश्न 1. संस्कृतीकरण से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न 2. भारतीय समाज के संदर्भ में धर्मनिरपेक्षता क्या है?
प्रश्न 3. पश्चिमीकरण को परिभाषित कीजिये।
प्रश्न 4. आधुनिक समाज में परिवार के मूलभूत कार्य क्या हैं?
प्रश्न 5. सामाजिक स्तरीकरण के रूप में जाति और वर्ग किस प्रकार भिन्न हैं?
इकाई -III (अनुभाग - अ)
खंड - ब
अंक: 10
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
प्रश्न 1. शहरीकरण सामाजिक अव्यवस्था में किस प्रकार योगदान देता है?
प्रश्न 2. सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक निरंतरता को बनाए रखने में संस्कार व्यवस्था की क्या भूमिका है?
इकाई-III (अनुभाग- ब) (20 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिये। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है।
प्रश्न 1. आप 'प्रबंधन' की अवधारणा को किस प्रकार परिभाषित करेंगे?
प्रश्न 2. विकेंद्रीकरण शब्द से आपका क्या अभिप्राय है?
प्रश्न 3. लोक प्रशासन में निष्पादन बजट को किस प्रकार समझा जाता है?
प्रश्न 4. प्रभावी प्रबंधन में समन्वय का क्या महत्त्व है?
प्रश्न 5. नियोजन को प्रबंधन का मूलभूत कार्य क्यों माना जाता है?
इकाई - III (अनुभाग - ब)
खंड - ब
अंक: 10
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
प्रश्न 1. प्रबंधन के एक कार्य के रूप में नियोजन के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।
प्रश्न 2. हेनरी फेयोल द्वारा दिये गए प्रबंधन के सिद्धांतों की व्याख्या कीजिये।
इकाई-III (अनुभाग- स) (20 अंक)
खंड - अ
अंक: 10
नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
प्रश्न 1. वित्तीय लेखापरीक्षा की परिभाषा क्या है?
प्रश्न 2. आंतरिक अंकेक्षण और सांविधिक अंकेक्षण के बीच दो प्रमुख अंतर बताइये।
प्रश्न 3. लोक प्रशासन में अंकेक्षण के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिये।
प्रश्न 4. सरकारी विभागों में आंतरिक अंकेक्षण का उद्देश्य क्या है?
प्रश्न 5. लोक प्रशासन में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में लेखांकन किस प्रकार सहायक है?
इकाई - III (अनुभाग - स)
खंड - ब
अंक: 10
नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
प्रश्न 1. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा निभाई गई भूमिका को संक्षेप में समझाइये।
प्रश्न 2. सरकारी वित्तीय प्रबंधन में बजट, लेखांकन और अंकेक्षण के बीच संबंध का वर्णन कीजिये।