ध्यान दें:



RAS Mains 2024

  • 12 Jun 2025 फुल लेंथ टेस्ट्स इतिहास

    दिवस -14:

    इकाई - I (75 अंक)  

    खंड - अ

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    प्रश्न 1. बौद्ध और जैन भिक्षुओं के जीवन में गुफा स्थापत्यकला की क्या भूमिका थी?

    प्रश्न 2. फड़ चित्रकला पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।

    प्रश्न 3. पूर्ववर्ती मत्स्य संघ में कौन-कौन से राज्य शामिल थे?

    प्रश्न 4. राजस्थान में कौन-सा स्थान सन् 1857 के विद्रोह में सबसे पहले भाग लेने वाला स्थान था?

    प्रश्न 5. राजस्थान की सामाजिक एकता में लोक देवताओं के योगदान की विवेचना कीजिये।

    इकाई - I  

    खंड - ब 

    अंक: 25 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    प्रश्न 1. भील जनजाति का सामाजिक-आर्थिक स्वरूप प्रस्तुत कीजिये। 

    प्रश्न 2. राजस्थानी बोलियाँ किस प्रकार क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता को प्रतिबिंबित करती हैं?

    प्रश्न 3. संथालों ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह क्यों किया?

    प्रश्न 4. बूंदी के चित्र महल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।

    प्रश्न 5. यूरोपीय पुनर्जागरण साहित्य की प्रमुख विशेषताएँ लिखिये।

    इकाई - I

    खंड - स

    अंक: 40 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    प्रश्न 1. भक्ति और सूफी आंदोलनों ने मध्यकालीन भारतीय सामाजिक व्यवस्था को किस प्रकार परिवर्तित किया ?

    प्रश्न 2. घूमर और कालबेलिया जैसे लोक नृत्य राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान में क्या भूमिका निभाते हैं?

    प्रश्न 3. स्वतंत्रता पश्चात भारतीय राज्यों के भाषाई पुनर्गठन के सामाजिक निहितार्थों की व्याख्या कीजिये।

    प्रश्न 4. औद्योगिक क्रांति ने वर्ग संरचना और शहरी जीवन को किस प्रकार परिवर्तित किया?

    इकाई - II (65 अंक)  

    खंड - अ 

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    प्रश्न 1. अनैच्छिक बेरोज़गारी से आप क्या समझते हैं?

    प्रश्न 2. GDP डिफ्लेटर का क्या तात्पर्य है?

    प्रश्न 3. विनिवेश को परिभाषित कीजिये।

    प्रश्न 4. रेपो दर से क्या अभिप्राय है?

    प्रश्न 5. किन्हीं दो ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के नाम लिखिये।

     

    इकाई - II  

    खंड - ब 

    अंक: 25 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    प्रश्न 1. जनांकिकीय लाभांश की अवधारणा को समझाइये।

    प्रश्न 2. राजकोषीय नीति क्या है? इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिये।

    प्रश्न 3. भारत में मुद्रास्फीति के कारण क्या हैं?

    प्रश्न 4. वस्तु एवं सेवा कर (GST) क्या है? इसकी मुख्य विशेषताएँ बताइये।

    प्रश्न 5. प्रधानमंत्री जन धन योजना की विशेषताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।

     

    इकाई - II

    खंड - स

    अंक: 30 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    प्रश्न 1. भारतीय अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के योगदान का परीक्षण कीजिये।

    प्रश्न 2. राजस्थान के आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में पर्यटन के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।

    प्रश्न 3. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के प्रमुख लक्ष्यों और उपलब्धियों का सारांश दीजिये।

    इकाई - III  (20 अंक)  

    खंड - अ 

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    प्रश्न 1. संस्कृतीकरण से आप क्या समझते हैं?

    प्रश्न 2. भारतीय समाज के संदर्भ में धर्मनिरपेक्षता क्या है?

    प्रश्न 3. पश्चिमीकरण को परिभाषित कीजिये।

    प्रश्न 4. आधुनिक समाज में परिवार के मूलभूत कार्य क्या हैं?

    प्रश्न 5. सामाजिक स्तरीकरण के रूप में जाति और वर्ग किस प्रकार भिन्न हैं?

    इकाई -III (अनुभाग - अ)  

    खंड - ब 

    अंक: 10 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    प्रश्न 1. शहरीकरण सामाजिक अव्यवस्था में किस प्रकार योगदान देता है?

    प्रश्न 2. सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक निरंतरता को बनाए रखने में संस्कार व्यवस्था की क्या भूमिका है?

    इकाई-III (अनुभाग- ब)      (20 अंक)

    खंड - अ 

    अंक: 10 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिये। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    प्रश्न 1. आप 'प्रबंधन' की अवधारणा को किस प्रकार परिभाषित करेंगे?

    प्रश्न 2. विकेंद्रीकरण शब्द से आपका क्या अभिप्राय है?

    प्रश्न 3. लोक प्रशासन में निष्पादन बजट को किस प्रकार समझा जाता है?

    प्रश्न 4. प्रभावी प्रबंधन में समन्वय का क्या महत्त्व है?

    प्रश्न 5. नियोजन को प्रबंधन का मूलभूत कार्य क्यों माना जाता है?

    इकाई - III (अनुभाग - ब)  

    खंड - ब 

    अंक: 10 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    प्रश्न 1. प्रबंधन के एक कार्य के रूप में नियोजन के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।

    प्रश्न 2. हेनरी फेयोल द्वारा दिये गए प्रबंधन के सिद्धांतों की व्याख्या कीजिये।

    इकाई-III (अनुभाग- स)  (20 अंक)  

    खंड - अ 

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    प्रश्न 1. वित्तीय लेखापरीक्षा की परिभाषा क्या है?

    प्रश्न 2. आंतरिक अंकेक्षण और सांविधिक अंकेक्षण के बीच दो प्रमुख अंतर बताइये।

    प्रश्न 3. लोक प्रशासन में अंकेक्षण के विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिये।

    प्रश्न 4. सरकारी विभागों में आंतरिक अंकेक्षण का उद्देश्य क्या है?

    प्रश्न 5. लोक प्रशासन में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में लेखांकन किस प्रकार सहायक है?

    इकाई - III (अनुभाग - स)  

    खंड - ब 

    अंक: 10 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    प्रश्न 1. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा निभाई गई भूमिका को संक्षेप में समझाइये।

    प्रश्न 2. सरकारी वित्तीय प्रबंधन में बजट, लेखांकन और अंकेक्षण के बीच संबंध का वर्णन कीजिये।

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
Share Page
images-2
images-2