ध्यान दें:



RAS Mains 2024

  • 13 Jun 2025 फुल लेंथ टेस्ट्स भूगोल

    दिवस- 15

    इकाई -I (65 अंक)  

    खंड - अ  

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. आप नैतिकता को किस प्रकार परिभाषित करते हैं?
    2. सत्यनिष्ठा शब्द का क्या अर्थ है?
    3. कांट के अनुसार कतिपय अनिवार्यता क्या है?
    4. कर्त्तव्य की नैतिक अवधारणा क्या है?
    5. व्यवहारिक संदर्भ में दृष्टिकोण को किस प्रकार समझा जाता है?

    इकाई - I  

    खंड - ब 

    अंक: 25 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. ऋण (Rin) का सिद्धांत और लोक सेवा नैतिकता के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिये।
    2. प्रभावी लोक प्रशासन में करुणा की क्या भूमिका होती है?
    3. मूल्य, नैतिकता से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
    4. भावनात्मक बुद्धिमत्ता तथा उसकी प्रासंगिकता का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिये।
    5. एक आदर्श लोक सेवक की प्रमुख विशेषताएँ क्या होती हैं?

    इकाई - I

    खंड - स

    अंक: 30 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    1. गांधीवादी सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत नैतिक शासन-प्रबंधन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
    2. प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के संदर्भ में नैतिक दृष्टिकोण और राजनीतिक दृष्टिकोण में अंतर स्पष्ट कीजिये।
    3. आधुनिक प्रशासनिक नैतिकता में भगवद्गीता के निष्काम कर्म सिद्धांत की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये।

    इकाई-II (70 अंक)  

    खंड - अ 

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. जैव प्रौद्योगिकी में CRISPR-Cas9 प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है?
    2. इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) से आप क्या समझते हैं?
    3. कार्बन क्रेडिट से क्या अभिप्राय है?
    4. क्वांटम कंप्यूटिंग को संक्षेप में परिभाषित कीजिये।
    5. कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दो लाभ बताइये।

    इकाई -II  

    खंड -ब 

    अंक: 20 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. लोक प्रशासन में ब्लॉकचेन के कार्य सिद्धांत की व्याख्या कीजिये।
    2. ISRO के SpaDeX मिशन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये।
    3. कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी के संभावित अनुप्रयोग क्या हैं?
    4. नैनो प्रौद्योगिकी के मुख्य उपयोगों की व्याख्या कीजिये।

    इकाई - II

    खंड - स

    अंक: 40 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    1. राष्ट्रीय क्वांटम मिशन का लक्ष्य क्या है?
    2. भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और सामरिक स्वायत्तता के लिये इसके महत्त्व को समझाइये।
    3. सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका का वर्णन कीजिये।
    4. (क) डिजिटल गवर्नेंस के संदर्भ में डेटा स्थानीयकरण शब्द की व्याख्या कीजिये।
    (ख) दाबित भारी जल रिएक्टर ((PHWR)) और फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (FBR) के बीच अंतर को संक्षेप में स्पष्ट कीजिये।
    (ग) ई-गवर्नेंस को परिभाषित कीजिये तथा लोक प्रशासन में इसके लाभों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिये।

    इकाई - III (65 अंक)   

    खंड - अ 

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. जेट धाराएँ क्या हैं और वे कहाँ पाई जाती हैं?
    2. मौसम विज्ञान में 'बादल फटना' शब्द का प्रयोग किसके लिये किया जाता है?
    3. लैटेराइट मृदा को परिभाषित कीजिये तथा इसमें उगाई जाने वाली एक फसल का नाम बताइये।
    4. प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र की चार प्रमुख नदियों के नाम बताइये।
    5. स्थानांतरणशील कृषि क्या है?

    इकाई - III  

    खंड -ब 

    अंक: 25 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. भारत के दिये गए रेखा मानचित्र में निम्नलिखित दर्रे को चिह्नित कीजिये:
    जेलेप ला
    चंबल नदी
    बुंदेलखंड क्षेत्र
    मन्नार की खाड़ी
    छोटानागपुर पठार 
    2. हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों के बीच उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिये।
    3. समझाइये कि भारत में मृदा का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है।
    4. पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वनों की भूमिका का वर्णन कीजिये।
    5. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिये:
    (क) उष्णकटिबंधीय चक्रवात
    (ख) पश्चिमी विक्षोभ

    इकाई - III      

    खंड - स

    अंक: 30 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    1. राजस्थान में कृषि विकास एवं उससे संबंधित चुनौतियों का अवलोकन कीजिये।
    2. भारत में लौह अयस्क के वितरण और औद्योगिक विकास में इसकी भूमिका का परीक्षण कीजिये।
    3. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिये:
    (क) भारतीय कृषि पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव।
    (ख) भारतीय मानसून को प्रभावित करने में हिमालय की भूमिका।
    (ग) भारत में मरुस्थलीकरण के कारण और परिणाम।

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
Share Page
images-2
images-2