ध्यान दें:

Mains Marathon

  • 14 Jun 2025 फुल लेंथ टेस्ट्स भूगोल

    दिवस- 16

    इकाई -I (75 अंक)  

    खंड - अ  

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. भारतीय संविधान में 'शक्तियों के पृथक्करण' से क्या तात्पर्य है?
    2. भारतीय राज्य के संबंध में 'संप्रभुता' शब्द को परिभाषित कीजिये।
    3. राज्य सभा के सदस्य के लिये क्या योग्यताएँ आवश्यक हैं?
    4. भारतीय संसद के संदर्भ में 'धन विधेयक' की अवधारणा को समझाइये।
    5. भारत में GST परिषद का कार्य क्या है?

    इकाई - I  

    खंड -ब 

    अंक: 25 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. 73वें संविधान संशोधन की प्रमुख विशेषताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
    2. राष्ट्रीय आपातकाल के संदर्भ में भारत के राष्ट्रपति की शक्तियाँ और कार्य क्या हैं?
    3. शिक्षा के संदर्भ में 86वें संविधान संशोधन के महत्त्व को समझाइये।
    4. भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया का वर्णन कीजिये।
    5. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के महत्त्व पर चर्चा कीजिये।

    इकाई - I

    खंड - स

    अंक: 40 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिये। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    1. लोकतंत्र को बढ़ावा देने और इसे सुदृढ़ करने में नागरिक समाज की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
    2. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित कीजिये।
    3. सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों (DPSP) के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये।
    4. भारत में मूल अधिकारों की रक्षा में न्यायपालिका की भूमिका पर चर्चा कीजिये।

    इकाई-II (65 अंक)  

    खंड - अ  

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. वित्त आयोग का मुख्य कार्य क्या है?
    2. राजस्थान लोक सेवाओं की गारंटी प्रदान करने संबंधी अधिनियम, 2011 के उद्देश्य क्या हैं?
    3. भारत में कैबिनेट सचिव के कार्य क्या हैं?
    4. राजस्थान राज्य को लोक सभा और राज्य परिषद में कितनी सीटें आवंटित हैं?
    5. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पदच्युति की प्रक्रिया क्या है?

    इकाई -II  

    खंड -ब 

    अंक: 25 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. मैक्स वेबर द्वारा प्रस्तावित लोक सेवा के प्रशासनिक सिद्धांत के प्रमुख सिद्धांत क्या हैं?
    2. लोक सेवाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने में गैर-पक्षपातपूर्णता का क्या महत्त्व है?
    3. राजस्थान डेटा सेंटर नीति- 2025 के प्रमुख प्रावधान क्या हैं?
    4. निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) से क्या अभिप्राय है?
    5. भारत में कॉलेजियम प्रणाली क्या है और न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया में यह किस प्रकार कार्य करती है?

    इकाई - II

    खंड - स

    अंक: 30 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का है। 

    1. भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा क्या है तथा यह राज्य और धर्म के बीच संबंधों को किस प्रकार प्रभावित करती है?
    2. भारत में सहकारी संघवाद के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं और प्रभावी शासन के लिये उनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है?
    3. हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी विदेश नीति को आकार देने में क्वाड समूह में भारत की भागीदारी के महत्त्व का आकलन कीजिये।

    इकाई-III (अनुभाग-ए) (20 अंक)  

    खंड - अ 

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन कहाँ किया गया और इसमें राजस्थान का प्रदर्शन कैसा रहा?
    2. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार- 2024 के प्राप्तकर्त्ता कौन थे?
    3. आघात से आप क्या समझते हैं?
    4. टेनिस एल्बो चोट क्या है?
    5. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

    इकाई - III (अनुभाग - अ)

    खंड - ब 

    अंक: 10

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. भारतीय खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने में अर्जुन पुरस्कार के महत्त्व, पात्रता मानदंड और प्रभाव का विश्लेषण कीजिये।
    2. भारतीय खेल विकास में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की भूमिका की व्याख्या कीजिये।

    इकाई-III (अनुभाग- ब) (20 अंक)

    खंड - अ 

    अंक: 10

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. हस्तक्षेप सिद्धांत के अनुसार विस्मरण (भूलने) के प्रमुख कारण क्या हैं?
    2. प्रतिवादिता-विरोध की परिभाषा दीजिये।
    3. कार्यशील स्मृति से क्या अभिप्राय है?
    4. अंतरवैयक्तिक संबंधों के संदर्भ में 'सामाजिक बुद्धिमत्ता' का क्या तात्पर्य है?
    5. व्यावसायिक तनाव के स्रोत एवं लक्षण क्या हैं?

    इकाई - III (अनुभाग - ब)  

    खंड -ब 

    अंक: 10

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. स्मृति के विभिन्न प्रतिमान कौन-कौन से हैं और उनका अधिगम की प्रक्रिया से क्या संबंध है?
    2. हॉवर्ड गार्डनर का 'बहु-बौद्धिकता सिद्धांत' क्या है?

    इकाई - III (अनुभाग - स) (20 अंक) 

    खंड - अ 

    अंक: 10 

    नोट: सभी प्रश्नों के उत्तर 15 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। 

    1. प्रतिनिधिक उत्तरदायित्व क्या है?
    2. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A क्या है?
    3. बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) क्या हैं?
    4. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत सक्रिय प्रकटन के प्रावधान क्या हैं?
    5. संपत्ति विधि में स्वामित्व और कब्ज़ा में क्या अंतर है?

    इकाई - III (अनुभाग - स)

    खंड - ब 

    अंक: 10 

    नोट: निम्नलिखित सभी प्रश्नों के उत्तर 50 शब्दों में दीजिये। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।

    1. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) की प्रमुख विशेषताओं तथा इसके कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
    2. राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 के अंतर्गत पटवारी एवं गिरदावर कानूनगो (भूमि अभिलेख निरीक्षक) की नियुक्ति से संबंधित प्रावधान क्या हैं?

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2