करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (जून 2025)
- 31 May 2025
- 11 min read
प्रश्न 1. क्वांटम ग्रेविटी ग्रैडियोमीटर (QGG) की कार्यप्रणाली और इसके संभावित अनुप्रयोगों का विश्लेषण कीजिये। जलवायु परिवर्तन अध्ययन, संसाधन अन्वेषण, राष्ट्रीय सुरक्षा और पुरातत्त्व में इसकी भूमिका के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 2. गूगल के आयरनवुड (7वीं पीढ़ी के टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट-TPU), ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में क्रांतिकारी संभावनाएँ प्रस्तुत की हैं। आयरनवुड TPU की तकनीकी विशेषताओं और इसके AI-विशिष्ट डिज़ाइन, ऊर्जा दक्षता और स्केलेबल प्रदर्शन के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 3. भारत के डिजिटल डाटा उत्पादन में वैश्विक स्तर पर 20% योगदान के बावजूद, देश में वैश्विक डाटा केंद्र क्षमता का मात्र 2% हिस्सा होना बुनियादी ढाँचागत कमी को दर्शाता है। स्थानीय डाटा केंद्रों की भारत के आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन, डाटा संप्रभुता और AI नेतृत्व में भूमिका का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 4. भारत के त्रि-स्तरीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों (FBR) की स्थापना में देरी के संदर्भ में, HALEU-थोरियम ईंधन चक्र को एक वैकल्पिक दृष्टिकोण के रूप में प्रस्तावित किया गया है। इसके उपयोग की तकनीकी और रणनीतिक विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 5. अमेरिका द्वारा भारत में स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की मंज़ूरी भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। SMR की तकनीकी विशेषताओं और भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों में इसकी भूमिका का विश्लेषण कीजिये।