करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर
संवैधानिक/ प्रशासनिक घटनाक्रम (अगस्त 2025)
- 14 Jul 2025
- 7 min read
प्रश्न 1. ‘चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये पर्याप्त अधिकार प्राप्त हैं, फिर भी कई प्रकार की चुनौतियाँ बनी हुई हैं।’ इस कथन के आलोक में भारत में चुनाव आयोग की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 1. ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के सिद्धांत को लागू करने में कौन-सी संरचनात्मक बाधाएँ भारत में विश्वास-आधारित नियमन को सीमित करती हैं? अपने सुझाव सहित उत्तर दीजिये।
प्रश्न 2. FCRA अधिनियम में हालिया संशोधनों के आलोक में NGO के वित्तपोषण और पारदर्शिता पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 3. विकसित भारत 2047 हेतु नीति आयोग की 10वीं संचालन परिषद की बैठक ने सहकारी संघवाद को किस प्रकार बल दिया? विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 4. अनुच्छेद 240 द्वारा केंद्र सरकार को प्रदत्त शक्तियाँ और छठी अनुसूची के तहत स्वायत्तता की अवधारणा में क्या अंतर है एवं लद्दाख के लिये कौन-सा प्रावधान अधिक उपयुक्त है? विवेचना कीजिये।