इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स: 25 अक्तूबर, 2021

  • 25 Oct 2021
  • 1 min read

कोंकण शक्ति-2021

Konkan Shakti 2021

हाल ही में भारत और ब्रिटेन ने ‘कोंकण शक्ति-2021’ की शुरुआत की, जो कि पहली बार आयोजित एक त्रि-सेवा संयुक्त अभ्यास है। इसकी शुरुआत भारत के पश्चिमी तट से हुई थी।

  • इससे पहले भारतीय सेना की गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) को वेल्स (ब्रिटेन) में आयोजित कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।

united-kingdom

प्रमुख बिंदु

  • उद्देश्य
    • एक-दूसरे के अनुभवों से पारस्परिक लाभ प्राप्त करना और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग को प्रदर्शित करना।
    • इसका उद्देश्य एक विरोधी वातावरण में गठबंधन बलों द्वारा मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के संचालन में सैनिकों को प्रशिक्षण देना भी है।
  • भारत और ब्रिटेन के बीच अन्य संयुक्त अभ्यास:
    • नौसेना: कोंकण
    • वायु सेना: इंद्रधनुष
    • मिलिट्री: अजय वारियर
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow