ध्यान दें:



डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

ZAPAD अभ्यास 2025

  • 10 Sep 2025
  • 9 min read

स्रोत: पी.आई.बी

भारतीय सशस्त्र बलों का दल रूस के लिये रवाना हुआ है ताकि वे संयुक्त बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ZAPAD 2025 में भाग ले सकें, जो निज़नी, रूस में आयोजित किया जाएगा। 

  • भारतीय सेना के दल का नेतृत्व कुमाऊँ रेजिमेंट के एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है, साथ ही इसमें अन्य शाखाओं और सेवाओं के सैनिक शामिल हैं, जिनमें भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के कर्मी शामिल हैं। 

ZAPAD अभ्यास 

  • परिचय: सोवियत काल में शुरू हुई ZAPAD अभ्यास शृंखला, रूस द्वारा वर्ष 2009 से आयोजित की जा रही है। 
  • उद्देश्य: 
    • इसका मुख्य उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ाना और अंतर-संचालन क्षमता में सुधार करना है। 
    • प्रतिभागी देशों को पारंपरिक युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में रणनीतियों और तकनीकों का आदान-प्रदान करने का मंच प्रदान करना। 
    • यह अभ्यास खुले और समतल क्षेत्रों में संयुक्त कंपनी-स्तरीय अभियानों पर केंद्रित होगा। 
    • उभरती प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करना और बहुराष्ट्रीय युद्ध वातावरण में संयुक्त संचालन क्षमताओं में सुधार करना। 

और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास
close
Share Page
images-2
images-2