इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

वाई-3023 दूनागिरि

  • 16 Jul 2022
  • 3 min read

हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री ने कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट 17 के वाई-3023 युद्धपोत दूनागिरि का उद्घाटन किया।

 Y-3023:

  • 'दूनागिरि' प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का चौथा जहाज़ है।
  • इसका नाम उत्तराखंड राज्य में स्थित एक पर्वत शृंखला के नाम पर रखा गया है।
  • 'दूनागिरि' पूर्ववर्ती 'दूनागिरि', लिएंडर क्लास ASW फ्रिगेट का पुनर्निर्माण है, यह अपनी 33 वर्षों की सेवा के दौरान विभिन्न चुनौतीपूर्ण संचालन और बहुराष्ट्रीय अभ्यासों में शामिल रहा।

Y-3023-Dunagiri

प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट्स:

  • परिचय:
    • प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट्स P17 फ्रिगेट्स (शिवालिक क्लास) के फॉलोऑन हैं जिसमें बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार एवं संवेदक के साथ प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम है।
    • भारतीय नौसेना के लिये पी-17 A के तहत सात युद्धपोत (Frigates)- चार मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) मुंबई में और तीन गार्डन रीच शिप बिल्डर्स लिमिटेड (GRSE) कोलकाता में बनाए जाएंगे जो उन्नत स्टील्थ क्षमता से लैस होंगे।
  • विशेषताएँ:
    • P-17A की मुख्य उन्नत स्टील्थ विशेषताएँ विशेष संरचना और आकार के उपयोग के माध्यम से प्राप्त जहाज़ के छोटे रडार क्रॉस-सेक्शन से संबंधित हैं जो रडार तरंग परावर्तन को कम करता है।
    • P17A युद्धपोतों में बेहतर उत्तरजीविता, समुद्री रखरखाव, स्टील्थ और जहाज़ की गतिशीलता के लिये नई डिज़ाइन अवधारणाओं को शामिल किया गया है।
    • एक अन्य महत्त्वपूर्ण विशेषता जहाज़ के प्रोपेलर, ऑपरेटिंग मशीनरी जैसे डीज़ल जेनरेटर आदि से निकलने वाले कम ध्वनिक शोर के संबंध में है, यह अन्य जहाज़ों पर सोनार की उपस्थिति का पता लगाने में सहायता करता है।
      • इस तरह की स्टील्थ विशेषताएँ  संचालन के दौरान किसी भी प्रतिकूल वातावरण में जहाज़ की उत्तरजीविता में सुधार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  • जहाज़ पर हथियार प्रणाली:
    • पी-17A जहाज़ों के मुख्य हथियार और सेंसर सूट में ब्रह्मोस SSM, LRSAM (फॉरवर्ड एंड आफ्ट कॉन्फिगरेशन) के साथ MF स्टार रडार, स्वदेशी सोनार तथा ट्रिपल ट्यूब हैवी टॉरपीडो लॉन्चर शामिल हैं।
    • प्रोजेक्ट 17A के तहत पहले तीन जहाज़:

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2