रैपिड फायर
व्हाइट राइनो
- 04 Oct 2025
- 11 min read
क्लोनिंग, जीन संपादन और प्रजातियों के विलुप्तीकरण पर आधारित वृत्तचित्र 'द रिसर्जेक्शन क्वेस्ट' को नार्थ व्हाइट राइनो को बचाने के प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिये गोल्ड डॉल्फिन पुरस्कार मिला।
व्हाइट राइनो
- परिचय: व्हाइट राइनो हाथी के बाद दूसरे सबसे बड़े स्थलीय स्तनपायी हैं।
- उप-प्रजातियाँ: यह प्रजाति आनुवंशिक रूप से दो अलग-अलग उप-प्रजातियों में विभाजित है - नॉर्दन व्हाइट राइनो और सदर्न व्हाइट राइनो।
- प्राकृतिक आवास:
- नॉर्दन व्हाइट राइनो: केवल दो मादाएँ बची हैं (कार्यात्मक रूप से विलुप्त), दोनों ओल पेजेटा कंजरवेंसी, केन्या में रहती हैं।
- सदर्न व्हाइट राइनो: यह मुख्यतः साउथ अफ्रीका, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे और केन्या (98.8% जनसंख्या) में पाया जाता है।
- सफेद गैंडे की IUCN स्थिति: संकटग्रस्त।
- सामाजिक व्यवहार: लगभग 14 राइनो के समूह बनते हैं, जिनमें मुख्यतः मादाएँ अपने बच्चों के साथ होती हैं। वयस्क नर, खुरचकर रखे गए गोबर के ढेर से चिह्नित क्षेत्रों की रक्षा करते हैं।
- वयस्क मादाओं का घरेलू क्षेत्र बड़ा होता है, जबकि प्रजनन करने वाली मादाएँ प्रमुख नर के क्षेत्र में ही रहती हैं।
- प्राथमिक खतरा: अवैध शिकार मुख्य खतरा है। दशकों से सींगों के अवैध शिकार के कारण नॉर्दन व्हाइट राइनो विलुप्त होने के कगार पर हैं।
और पढ़ें: व्हाइट राइनो |