इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय

  • 19 Dec 2023
  • 2 min read

स्रोत: G20

वर्ष 2023 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCAC) की 20वीं वर्षगाँठ मनाई गई।

  • G20 अपने भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह के माध्यम से विश्व स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों का भी प्रतिनिधित्व करता है और सोशल ट्रैक के भीतर B20 एवं SAI20 चर्चाओं में संबंधित विषयों को शामिल करता है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCAC) क्या है?

  • UNCAC पर 9 दिसंबर 2003 को मेक्सिको में हस्ताक्षर किये गए और 14 दिसंबर 2005 को यह लागू हुआ।
  • अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोध दिवस की स्थापना ब्राज़ीलियाई प्रतिनिधिमंडल के कन्वेंशन के प्रस्तावों के परिणामस्वरूप 9 दिसंबर को की गई थी।
  • यह एकमात्र विधिक रूप से बाध्यकारी बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी संधि है।
  • अभिसमय में पाँच प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं– 
    • निवारक उपाय, अपराधीकरण व विधि प्रवर्तन, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, परिसंपत्ति की वसूली तथा तकनीकी सहायता एवं सूचना विनिमय।
    • इस अभिसमय में भ्रष्टाचार के विभिन्न रूपों को शामिल किया गया है, जिसमें रिश्वतखोरी, प्रभावपूर्ण व्यापार, कृत्यों का दुरुपयोग तथा निजी क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विभिन्न कृत्य शामिल हैं

G-20 भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह क्या है?

  • G-20 भ्रष्टाचार-रोधी कार्य समूह (ACWG) की स्थापना जून 2010 में G-20 के टोरंटो शिखर सम्मेलन में की गई थी।
  • यह भ्रष्टाचार से निपटने के लिये प्रभावी रणनीतियों को साझा करने पर ध्यान केंद्रित करता है। यह भ्रष्ट प्रथाओं का मुकाबला करने में नई प्रौद्योगिकियों के उपयोग सहित उभरती चुनौतियों का भी समाधान करता है।
  • ACWG की अध्यक्षता G-20 के अध्यक्ष और एक सह-अध्यक्ष द्वारा की जाती है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2