इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

द वाइजेंट: यूरोपीय बाइसन

  • 19 Dec 2023
  • 4 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ 

चर्चा में क्यों?

हाल ही में यूक्रेन में चल रहे युद्ध ने बाइसन (wisent) को संरक्षित करने के उद्देश्य से संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डाला है, जिसे यूरोपीय वुड बाइसन भी कहा जाता है।

  • एक समय पूरे यूरोपीय महाद्वीप में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला यह प्रभावशाली प्राणी  वर्ष 1927 तक विलुप्त होने के कगार पर था।
  • यूक्रेन और रूस में सफल संरक्षण प्रयासों के बावजूद, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण ने बाइसन के पुनरुद्धार तथा बहाली के लिये एक महत्त्वपूर्ण खतरा पैदा कर दिया है।

वाइजेंट (यूरोपीय वुड बाइसन) क्या है?

  • परिचय: यूरोपीय वुड बाइसन (बाइसन बोनसस) यूरोप में सबसे बड़ा और सबसे भारी स्थलीय स्तनपायी है।
    • वर्तमान में, बाइसन बोनसस बोनसस की तीन उप-प्रजातियों में से केवल एक ही बची हुई है; अन्य दो विलुप्त हो चुकी हैं।
  • पर्यावास: घास के मैदानों, पर्णपाती और मिश्रित वनों में निवास,
    • बाइसन एक पारिस्थितिकी तंत्र इंजीनियर के रूप में अपनी भूमिका के लिये प्रसिद्ध है और घास मैदान पारिस्थितिकी प्रणालियों की पुनर्प्राप्ति के लिये महत्त्वपूर्ण हैं।
  • वितरण: बेलारूस; लिथुआनिया; पोलैंड; रूसी संघ; स्लोवाकिया; यूक्रेन
  • IUCN रेड लिस्ट स्थिति:  संकटापन्न 
  • खतरे: तेज़ी से पर्यावरण परिवर्तन और मनुष्यों द्वारा शिकार समग्र यूरोप में इनकी विलुप्ति के मुख्य कारक थे।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स: 

प्रश्न1. ‘संक्रामक (इन्वेसिव) जीव-जाति (स्पीशीज़) विशेषज्ञ समूह’ (जो वैश्विक संक्रामक जीव-जाति डेटाबेस विकसित करता है) निम्नलिखित में से किस एक संगठन से संबंधित है? (2023)

(a) अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (इंटरनैशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर) 
(b) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूनाइटेड नेशंस एन्वाइरनमेंट प्रोग्राम) 
(c) संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण एवं विकास पर विश्व आयोग (यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड कमीशन फॉर एन्वाइरनमेंट ऐंड डेवेलप्मेंट) 
(d) प्रकृति के लिये विश्वव्यापी निधि (वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर) 

उत्तर: A

व्याख्या: 

  • संक्रामक जीव-जाति विशेषज्ञ समूह (ISSG) आक्रामक प्रजातियों पर वैज्ञानिक और नीति विशेषज्ञों का एक वैश्विक नेटवर्क है, जिसका गठन अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के प्रजाति उत्तरजीविता आयोग (SSC) के तत्त्वाधान में आयोजित किया गया है। अतः विकल्प A सही है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी।
  • ISSG ग्लोबल इनवेसिव स्पीशीज़ डेटाबेस (GISD) का प्रबंधन करता है, जो विश्व भर में आक्रामक विदेशी प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। ISSG अन्य ऑनलाइन संसाधनों जैसे कि एलियंस-एल लिस्टसर्व, द इनवेसिव स्पीशीज़ कम्पेंडियम, द ग्लोबल रजिस्टर ऑफ इंट्रोड्यूस्ड एंड इनवेसिव स्पीशीज़ का भी रखरखाव करता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2