रैपिड फायर
सुवर्णरेखा नदी
- 23 Jun 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
झारखंड में सुवर्णरेखा नदी पर स्थित चांडिल बाँध से बिना किसी पूर्व सूचना के जल छोड़े जाने का आरोप लगाया गया जिससे ओडिशा के बालासोर ज़िले में बाढ़ आई।
परिचय:
- उद्गम एवं प्रवाह: इस नदी का उद्गम स्थल झारखंड के राँची ज़िले स्थित नागरी गाँव के निकट है और लगभग 395 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गंगा और महानदी के डेल्टाओं के बीच मुहाना बनाते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
- सहायक नदियाँ: खरकई (जो जमशेदपुर के निकट सोनारी/डोमुहानी में मिलती है), कांची, करकरी, रोरो, हरमू नदी, दमरा, सिंगडुबा, डुलुंगा तथा अन्य छोटी नदियाँ।
- बेसिन और भूगोल: इसका विस्तार झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में है। यह छोटा नागपुर पठार (उत्तर एवं पश्चिम), बैतरणी बेसिन (दक्षिण), बंगाल की खाड़ी (दक्षिण-पूर्व) और कसाई घाटी (पूर्व) से घिरा हुआ है।
- यह नदी अपने मार्ग में हुंडरू जलप्रपात का निर्माण करती है।
- बाँध एवं जलाशय: गेतलसूद जलाशय, चांडिल बाँध, गलूडीह बैराज, इचा बाँध और खरकई बैराज प्रमुख जल संरचनाएँ हैं।