हिंदी साहित्य: पेन ड्राइव कोर्स
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स

प्रारंभिक परीक्षा
Switch To English

सोल ऑफ स्टील चैलेंज

  • 14 Jan 2023
  • 3 min read

14 जनवरी को उत्तराखंड में 'सोल ऑफ स्टील' चैलेंज शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य ऊँचे स्थानों पर व्यक्ति की सहनशक्ति का परीक्षण करना है।

सोल ऑफ स्टील चैलेंज:

  • यह CLAW ग्लोबल की एक पहल है और इसे भारतीय सेना द्वारा समर्थन प्रदान किया जा रहा है।
  • सोल ऑफ स्टील की अवधारणा कौशल समूहों को संयोजित करना और चुनौतियों का निर्माण  करना है जो उच्च ऊँचाई वाले वातावरण में जीवित रहने, स्थिर होने और बढ़ने की मानव क्षमता को मज़बूत करेगा।
    • यह यूरोप में लंबी दूरी की ट्रायथलॉन चुनौती की तर्ज पर आधारित 'आयरनमैन ट्रायथलॉन' प्रणाली है, जो किसी व्यक्ति के धैर्य और धीरज का परीक्षण करता है।
  • जीवन कौशल प्रशिक्षण और युवाओं के विकास के अलावा उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज़्म) को विश्व स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।

CLAW ग्लोबल: 

  • CLAW (कॉन्कर लैंड एयर वाटर) ग्लोबल, यह विशेष बलों के दिग्गजों और कई संस्कृतियों, धर्मों, क्षमताओं आदि से संबंधित दिव्यांगजनों की एक टीम है, जिसका उद्देश्य क्षमता एवं स्वतंत्रता की मज़बूत भावना व विश्वास के साथ टीम वर्क के महत्त्व को प्रदर्शित करना है।
    • इसकी स्थापना जनवरी 2019 में एक पैरा स्पेशल फोर्स ऑफिसर मेजर विवेक जैकब द्वारा की गई थी, जो 14 वर्ष की सेवा के बाद एक लड़ाकू स्काईडाइव के दौरान चोट लगने के बाद सेवानिवृत्त हो गए थे। 
  • CLAW ने दिव्यांगजनों की मज़बूत भावना और क्षमता को व्यक्त करने के लिये 'ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम' नामक आंदोलन शुरू किया।
  • नोट: 
    • सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1953 में भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल केएम करियप्पा औपचारिक रूप से सेवानिवृत्त हुए।
    • उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ष 1947 के युद्ध में भारतीय सेना को विजय दिलाई।
    • यह दिन पहली बार वर्ष 2016 में मनाया गया।

स्रोत: द हिंदू

एसएमएस अलर्ट
Share Page