ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

सी डिफेंडर्स-2024

  • 12 Mar 2024
  • 7 min read

स्रोत: पी.आई.बी. 

हाल ही में भारतीय तट रक्षक और यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड (USCG) के बीच आयोजित संयुक्त समुद्री सुरक्षा अभ्यास 'सी डिफेंडर्स-2024' पोर्ट ब्लेयर, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में संपन्न हुआ।

  • नौसैनिक अभ्यास में प्रदूषण प्रतिक्रिया उपायों के प्रदर्शन सहित कई परिदृश्य शामिल थे, जिसमें भारतीय तटरक्षक बल के जहाज़ और विमान तेल रिसाव तथा अन्य पर्यावरणीय खतरों से निपटने के लिये निवारक उपायों के अपने कौशल का प्रदर्शन किया। 
    • अभ्यास में अवैध गतिविधियों में शामिल होने के संदेह वाले जहाज़ों का निरीक्षण करने के लिये विज़िट बोर्ड सर्च एंड सीज़र (VBSS) ऑपरेशन का भी अनुकरण किया गया।
  • इस अभ्यास ने USCG और ICG दोनों कर्मियों को एक अनुरूपित परिदृश्य के माध्यम से अपने अग्नि नियंत्रण तथा हताहत जोखिम कम करने के कौशल को सुधारने के लिये एक मंच प्रदान किया।

और पढ़ें…भारतीय तट रक्षक 

close
Share Page
images-2
images-2