दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

  • 28 Nov 2022
  • 5 min read

हाल ही में संगीत नाटक अकादमी ने 10 अकादमी फेलो और 128 कलाकारों की सूची की घोषणा की, जो वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिये प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (अकादमी पुरस्कार) प्राप्त करेंगे।

  • इसके अलावा अकादमी ने वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिये उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिये 102 युवा कलाकारों के नामों की घोषणा की।

संगीत नाटक अकादमी

  • संगीत नाटक अकादमी संगीत, नृत्य और नाटक के लिये भारत की राष्ट्रीय अकादमी है।
  • 1952 में (तत्कालीन) शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा डॉ. पी.वी. राजमन्नार को इसके पहले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।
  • यह वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है और इसकी योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिये सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित है।
  • अकादमी प्रदर्शन कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थानों और परियोजनाओं की स्थापना करती है। कुछ महत्त्वपूर्ण संस्थान हैं:
    • राष्ट्रीय  नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली 1959 में।
    • जवाहरलाल नेहरू मणिपुर नृत्य अकादमी, इम्फाल- 1954 में।
    • कथक केंद्र (राष्ट्रीय कथक नृत्य संस्थान), नई दिल्ली- 1964 में।
    • कुटियाट्टम (केरल का संस्कृत थिएटर), पूर्वी भारत के छऊ नृत्य, असम की सत्रिया परंपरा आदि के समर्थन की राष्ट्रीय परियोजनाएंँ।

संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न) और पुरस्कार:

  • संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप:
    • संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप राष्ट्रीयता, नस्ल, जाति, धर्म, पंथ या लिंग के भेद के बिना संगीत नाटक अकादमी द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
    • अकादमी की फैलोशिप सबसे प्रतिष्ठित एवं दुर्लभ सम्मान है, जो एक बार में अधिकतम 40 लोगों को दी जा सकती है।
    • अकादमी फेलो के सम्मान में एक ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ 3,00,000/- रुपए का नकद पुरस्कार शामिल होता है।
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार:
    • संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/थिएटर, कठपुतली और प्रदर्शन कला आदि में समग्र योगदान/छात्रवृत्ति के क्षेत्र के कलाकारों को पुरस्कार दिये जाते हैं।
    • अकादमी पुरस्कार में ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम के साथ 1,00,000/- रुपए का नकद पुरस्कार शामिल होता है।

"उस्ताद  बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार":

  • संगीत नाटक अकादमी ने संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में विशिष्ट प्रतिभा दिखाने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिये वर्ष 2006 से "उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार" शुरू करने का निर्णय लिया।
  • 40 वर्ष की आयु तक के उत्कृष्ट युवा हर साल "उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार" के लिये विचार किए जाने के पात्र होंगे तथा उस वर्ष के 1 अप्रैल से इन सभी की आयु सीमा की तारीख  तय की जाएगी।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)  

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2009)

  1. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना वर्ष 1959 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा की गई थी।
  2. साहित्य अकादमी द्वारा किसी लेखक को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान उसे अपना फेलो चुनकर दिया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (c) 

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow