इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 27 अक्तूबर, 2023

  • 27 Oct 2023
  • 6 min read

यूरोपीय संघ और भारत का पहला संयुक्त नौसेना अभ्यास

भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने क्षेत्र में नौसैनिक समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिये गिनी की खाड़ी में सहयोग किया। यूरोपीय संघ-भारत समुद्री सुरक्षा वार्ता के बाद यह उनका पहला संयुक्त नौसैनिक अभ्यास था।

  • अभ्यास के दौरान भारतीय नौसेना के INS सुमेधा ने इटली, फ्राँस और स्पेन के जहाज़ों के साथ घाना के तट पर बोर्डिंग और उड़ान अभ्यास सहित सामरिक युद्धाभ्यास किया।
  • इन प्रयासों ने गिनी की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने, तटीय राज्यों का समर्थन करने और संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून अभिसमय (UNCLOS) को बनाए रखने के लिये भारत एवं यूरोपीय संघ की संयुक्त प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

और पढ़ें… मालाबार अभ्यास

गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल

37वें राष्ट्रीय खेलों का आधिकारिक उद्घाटन भारत के प्रधान मंत्री द्वारा गोवा के मडगांव में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया।

  • इसमें एक रोडमैप की रूपरेखा प्रस्तुत की गई जिसमें प्रतिभाओं की खोज, उन्हें आगे बढ़ाना और अंततः एथलीटों को ओलंपिक के मंच तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया गया। इसमें खेलो इंडिया और टेम्परामेंट फॉर एन ओलंपिक पोडियम फिनिश (TOPS) जैसी पहल शामिल हैं, जो एथलीटों को छात्रवृत्ति एवं विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करती हैं।
  • इस दौरान "माय भारत" प्लेटफॉर्म भी पेश किया गया जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय योजनाओं और अवसरों से जोड़ना, उनकी क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को बढ़ावा देना है।
  • देश की बढती अर्थव्यवस्था और आधारभूत अवसंरचना के समर्थन से भारत ने वर्ष 2036 में ओलंपिक एवं वर्ष 2030 में यूथ ओलंपिक दोनों की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की। 

और पढ़ें…टोक्यो ओलंपिक,2020, शीतकालीन ओलंपिक

अप्रत्याशित प्रकृति: अराजकता सिद्धांत और तितली प्रभाव

  • प्राकृतिक प्रणालियों के क्षेत्र में, जैसे पृथ्वी के वायुमंडल में, अप्रत्याशितता और अराजकता सिद्धांत हावी है।
    • इसका तात्पर्य यह है कि शुरुआत में छोटे-छोटे बदलाव भी बाद में बड़े और अप्रत्याशित परिणाम दे सकते हैं।
    • कैओस सिद्धांत गणित की एक शाखा है जो उन जटिल प्रणालियों से संबंधित है जो अपनी प्रारंभिक स्थितियों के प्रति काफी संवेदनशील होती हैं।
  • मौसम पूर्वानुमान के दायरे में, दबाव, घनत्व और गैस प्रवाह दर में बदलाव के साथ पृथ्वी का वायुमंडल लगातार बदल रहा है, जिससे बटरफ्लाई प्रभाव के कारण दीर्घकालिक भविष्यवाणियाँ चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं।
    • एडवर्ड लॉरेन्ज़ द्वारा स्थापित बटरफ्लाई प्रभाव अव्यवस्था सिद्धांत को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि तितली के पंखों की हल्की सी गति सामान्य वायुमंडलीय परिवर्तनों को ट्रिगर कर सकती है जो दिशा, समय, गति या यहाँ तक कि बवंडर/टॉर्नेडो नियंत्रण को भी प्रभावित करने में सक्षम हैं।
    • यह इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे छोटी घटनाएँ जटिल प्रणालियों पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती हैं।

और पढ़ें… मौसम का पूर्वानुमान  

UDAN- भारत में परिवर्तनकारी विमानन कनेक्टिविटी के 6 वर्ष 

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (RCS) - UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) ने 6 वर्ष की यात्रा तय कर ली है, जिसने भारत के विमानन परिदृश्य को महत्त्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। 

  • वर्ष 2016 में राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति के हिस्से के रूप में लॉन्च की गई UDAN योजना विशेषकर वंचित और दूरदराज़ के क्षेत्रों में विमानन बुनियादी ढाँचे एवं कनेक्टिविटी को बढ़ाने में सहायक रही है।
  • चरण: 
    • UDAN 1.0: 5 एयरलाइंस, 128 मार्ग, 70 विमानपत्तन (36 नए सहित)
    • UDAN 2.0: 73 अल्पसेवा वाले विमानपत्तन तथा हेलीपैड शुरू किये गए।
    • UDAN 3.0: पर्यटन मार्ग, समुद्री विमान, उत्तर-पूर्व मार्ग जोड़े गए।
    • UDAN 4.0: उत्तर-पूर्व, पहाड़ी क्षेत्रों को बढ़ावा, इसमें हेलीकॉप्टर और समुद्री विमान शामिल हैं।
  • निविदा के चार सफल दौर के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने RCS-UDAN का 5वाँ संस्करण लॉन्च किया जो समुत्थानशीलता बढ़ाने पर बल देता है।

और पढ़ें… उड़ान 5.0 योजना

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2