दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 27 नवंबर, 2021

  • 27 Nov 2021
  • 4 min read

ओमिक्रॉन 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ओमिक्रॉन (Omicron) नाम दिया है। इसे ‘वेरिएंट ऑफ कन्सर्न’ श्रेणी में रखा गया है। अभी तक दक्षिण अफ्रीका में मिले इस वायरस को B.1.1.52 का नाम दिया जा रहा था। कोरोना वायरस स्वयं को ऑटो इम्यून सिस्टम से बचाने के लिये अपना रूप बदल लेता है। यह वैरियंट हवा से फैलने वाला यानी एयरबॉर्न है। यह वैरियंट ज्यादा खतरनाक हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की आबादी करीब छह करोड़ है और यहाँ कोविड-19 के 29 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। ओमिक्रॉन की स्पाइक प्रोटीन में 32 म्यूटेशन्स हुई हैं। इसमें P681H और N679K जैसी म्यूटेशन्स भी हुई हैं जो अल्फा और गामा जैसे वेरिएंट में पाई जा चुकी हैं।

 बहुआयामी गरीबी सूचकांक

नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) में बिहार को सबसे अधिक गरीब राज्य माना गया है, जबकि उसके बाद झारखंड और उत्तर प्रदेश का स्थान है। सूचकांक के अनुसार, बिहार की 51.91% जनसंख्या, वहीं झारखंड में 42.16% और उत्तर प्रदेश में 37.79% आबादी गरीब है। सूचकांक में मध्य प्रदेश (36.65%) चौथे, जबकि मेघालय (32.67%) पांचवें स्थान पर है। इसे ‘ऑक्सफोर्ड पॉवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव’ (OPHI) और ‘संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम’ (UNDP) द्वारा वर्ष 2010 में विकसित किया गया था। MPI इस विचार पर आधारित है कि गरीबी एक आयाम नहीं है (यह न केवल आय पर निर्भर करती है और एक व्यक्ति में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसी कई बुनियादी ज़रूरतों की कमी हो सकती है) बल्कि यह बहुआयामी है।

डॉ वर्गीज कुरियन

26 नवंबर, 2021 को भारत में श्वेत क्रांति के जनक कहे जाने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन की 100वीं जयंती मनाई गई। 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कुरियन का जन्म केरल के कोझिकोड में हुआ था। डॉ. वर्गीज़ कुरियन वर्ष 1965 से वर्ष 1998 तक राष्‍ट्रीय डेरी विकास बोर्ड के संस्‍थापक अध्‍यक्ष रहे। वे भारतीय श्‍वेत क्रांति के जनक थे, जिससे भारत को विश्‍व के सबसे बड़े दूध उत्‍पादक के रूप में उभरने में मदद मिली। 60 के दशक में डॉ. कुरियन ने ऑपरेशन फ्लड नाम से एक परियोजना की शुरुआत  की। ऑपरेशन फ्लड भारत के सबसे बड़े ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम के रूप में उभरा तथा इससे डेरी विकास के संस्‍थागत, तकनीकी-आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक गतिविधियों के वृहत्‍तर आयाम खुले।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow