दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 22 दिसंबर, 2022

  • 22 Dec 2022
  • 3 min read

रामानुजन स्मृति दिवस

भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इसे रामानुजन स्मृति दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित है जिनका जन्म 22 दिसंबर, 1887 को हुआ था। 22 दिसंबर, 2012 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने चेन्नई में महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की 125वीं वर्षगाँठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए वर्ष 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष एवं उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। गणित का मानवता के विकास में बड़ा महत्त्व हैइस महत्त्व के प्रति लोगों के बीच जागरुकता पैदा करना राष्ट्रीय गणित दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इलाहाबाद स्थित सबसे पुरानी विज्ञान अकादमी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस इंडिया प्रत्येक वर्ष गणित के अनुप्रयोगों और रामानुजन पर कार्यशाला का आयोजन करती है।

कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र 

रूसी सरकारी परमाणु ऊर्जा निगम, रोसेटम ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र को अधिक उन्‍नत ईंधन विकल्‍प प्रदान करने का प्रस्‍ताव किया है। कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में TVS-2M फ्यूल एसेंबली के उपयोग से दूसरी इकाई में अभी उपयोग किये जा रहे UTVS फ्यूल एसेंबली के साथ 12 महीने के प्रचालन चक्र के स्‍थान पर 18 महीने का प्रचालन चक्र संचालित हो सकेगा। कुडनकुलम नाभिकीय विद्युत परियोजना (KKNPP) भारत के तमिलनाडु राज्य के कुडनकुलम में स्थित है। इस परियोजना में 1000 मेगावाट विद्युत क्षमता वाले दो यूनिट (KKNPP 1 तथा 2) हैं। पहले यूनिट ने 22 अक्तूबर, 2013 से विद्युत ग्रिड को विद्युत आपूर्ति करना आरंभ किया। दूसरी तरफ कुडनकुलम क्षेत्र में सैकड़ों पवन चक्कियाँ भी हैं, जिनमें से आठ परमाणु संयंत्र आधारित हैं। इन पवन टर्बाइनों की कुल क्षमता 2000 मेगावाट है और भारत में सबसे बड़े पवन फार्मों में से एक का प्रतिनिधित्व करती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow