इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 21 नवंबर, 2022

  • 21 Nov 2022
  • 5 min read

विश्व दूरदर्शन दिवस 

विश्व दूरदर्शन दिवस  प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है। दूरदर्शन (टेलीविज़न) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाए जाने पुष्टि की गई थी। इसका उद्देश्य प्रमुख आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे विश्व के ज्ञान में वृद्धि करना है। वर्तमान समय में यह मीडिया की सबसे प्रमुख ताकत है। यूनेस्को ने टेलीविज़न को संचार और सूचना के एक महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में पहचाना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर, 1996 को 21 नवंबर की तिथि को विश्व दूरदर्शन दिवस के रूप घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1996 में 21 और 22 नवंबर को विश्व के प्रथम टेलीविज़न फोरम का आयोजन किया था। इसमें टेलीविज़न के विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव के संदर्भ में चर्चा की गई। साथ ही इस तथ्य पर भी चर्चा की गई कि विश्व की दिशा और दशा परिवर्तित करने में इसका क्या योगदान है। विश्व की राजनीति पर टेलीविज़न के प्रभाव और इसकी उपस्थिति को किसी भी रूप में इनकार नहीं किया जा सकता है। वर्तमान में यह मनोरंजन एवं ज्ञान के प्रमुख स्रोतों में से एक है लेकिन साथ में यह भी माना जा रहा है कि इसके नकारात्मक प्रभाव भी दृष्टिगत हो रहे हैं। अतः इसके नकारात्मक प्रभाव को रोकने और प्रसारण संबंधी आवश्यक नियम के लिये कुछ क़ानूनी प्रतिबंध भी आरोपित किये जाने की आवश्यकता है।

विश्व बाल दिवस 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज विश्व बाल दिवस पर नई दिल्ली में बाल कल्याण समितियों के लिये प्रशिक्षण मॉड्यूल और गो होम एंड री-यूनाइट पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश में किशोर न्याय नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिये बाल कल्याण समितियों एवं ज़िला बाल संरक्षण इकाइयों के सदस्यों तथा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। बाल कल्याण समितियांँ बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिये महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हालाँकि भारत में देश में बाल संरक्षण के लिये किशोर न्‍याय नियमों में एकरूपता की आवश्‍यकता है। विश्व बाल दिवस विश्व में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कल्याण के लिये 20 नवंबर को मनाया जाता है। यह सबसे पहले वर्ष 1954 में मनाया गया था। इसी तिथि पर वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल अधिकारों के लिये अभिसमय अपनाया गया था।

फीफा फुटबॉल विश्व कप 

22वें फुटबॉल विश्व कप 21 नवंबर, 2022 को भव्‍य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। फुटबॉल विश्व कप 21 नवंबर को अल-बायत स्टेडियम में पहला मैच खेला गया। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने विश्व कप की आधिकारिक शुरुआत की। फीफा या फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन दुनिया में फुटबॉल का सर्वोच्च शासी निकाय है। यह एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर का अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है। फीफा एक गैर-लाभकारी संगठन है। वर्ष 1904 में स्थापित फीफा को बेल्जियम, डेनमार्क, फ्राँस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटज़रलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा की निगरानी के लिये लॉन्च किया गया था। फीफा में अब 211 सदस्य देश शामिल हैं। इसका मुख्यालय ज्यूरिख में है। फीफा का प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल का प्रसार करना तथा सत्यनिष्ठा और निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देना है। यह वर्ष 1930 में शुरू हुआ, पुरुष विश्व कप तथा वर्ष 1991 में शुरू हुए महिला विश्व कप सहित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के संगठन और प्रचार के लिये ज़िम्मेदार है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow