इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 15 फरवरी, 2023

  • 15 Feb 2023
  • 5 min read

mपॉक्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 से 110 देशों में मंकीपॉक्स के कम-से-कम 85,765 मामलों की पुष्टि के साथ ही 1,382 संभावित मामले दर्ज किये गए। इस रोग से सबसे अधिक प्रभावित देश संयुक्त राज्य अमेरिका था, जहाँ 29,948 मामलों की पुष्टि के गई। WHO ने इसके वैश्विक जोखिम का मूल्यांकन 'मध्यम' के रूप में किया और यह भी घोषणा की कि वह इस बीमारी को मंकीपॉक्स के बजाय mपॉक्स (mPox) के रूप में संदर्भित करना चाहता है। मंकीपॉक्स एक ज़ूनोटिक वायरल बीमारी है जिसके लक्षण चेचक के समान होते हैं लेकिन यह कम संक्रामक होता है। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के अफ्रीकी देश में यह पहली बार वर्ष 1970 में मनुष्यों में पाया गया था। चेचक के उन्मूलन के लिये उपयोग किये जाने वाले टीके mपॉक्स से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इस रोग के इलाज के लिये नए टीके भी विकसित और स्वीकृत किये गए हैं।

और पढ़ें…मंकीपॉक्स, चेचक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

मारबर्ग वायरस

मध्य अफ्रीका के भूमध्यरेखीय गिनी में मारबर्ग वायरस रोग के प्रकोप की पुष्टि की गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मारबर्ग वायरस रोग अत्यधिक संक्रामक है और इसके कारण रक्तस्रावी बुखार होता है। यह तेज़ बुखार, गंभीर सिरदर्द और चिंताजनक अस्वस्थता के साथ आकस्मिक रूप से शुरू होता है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले प्रत्येक 100 लोगों में से 88 के मरने की संभावना है। यह वायरस फ्रूट चमगादड़ से लोगों में फैलता है और संक्रमित लोगों के शारीरिक तरल पदार्थों, सतहों और सामग्रियों के सीधे संपर्क के माध्यम से अन्य मनुष्यों में फैलता है। मारबर्ग की पहली बार पहचान वर्ष 1967 में जर्मनी और बेलग्रेड, सर्बिया में प्रयोगशालाओं में एक साथ बीमारी फैलने के बाद दुर्लभ वायरस के रूप में की गई थी।

और पढ़ें… मारबर्ग वायरस

न्यायिक समीक्षा 

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि संवैधानिक न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिये कॉलेजियम द्वारा अनुमोदित उम्मीदवार की "उपयुक्तता" न्यायिक समीक्षा का विषय नहीं हो सकती है। न्यायिक समीक्षा एक प्रकार की न्यायालयी कार्यवाही है जिसमें न्यायाधीश एक सार्वजनिक निकाय द्वारा लिये गए निर्णय या कार्रवाई की वैधता की समीक्षा करता है। यह किसी देश के न्यायालयों द्वारा विधायिकाओं, सरकार के कार्यकारी और प्रशासनिक अंगों के कार्यों की जाँच करने तथा यह सुनिश्चित करने की शक्ति है कि ऐसी कार्रवाइयाँ राष्ट्र के संविधान के प्रावधानों के अनुरूप हैं या नहीं। न्यायिक समीक्षा को संविधान का मूल ढाँचा माना जाता है (इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण मामला 1975)न्यायिक समीक्षा का समर्थन करने वाले कुछ प्रावधान: अनुच्छेद 372 (1), अनुच्छेद 13, अनुच्छेद 32 और 226, अनुच्छेद 251 और 254, अनुच्छेद 246 (3), अनुच्छेद 245, अनुच्छेद 131-136, अनुच्छेद 137।

और पढ़ें… न्यायिक समीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय, संविधान की मूल संरचना, कॉलेजियम प्रणाली

मैमटस क्लाउड 

हाल ही में बादलों का एक समूह जो नीचे से बुलबुले की तरह दिखाई देता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के नेब्रास्का पर मंडराते हुए देखा गया क्योंकि नम गर्म हवा जो ऊपर उठती है और ठंडी होने पर एक विशिष्ट तापमान पर पानी की बूँदों के रूप में संघनित हो जाती है। आमतौर पर विशिष्ट ऊँचाई पर ऐसा होता है तथा बादल की तलहटी बुलबुले की तरह दिखाई देती है। पानी की बूँदों के कारण अपारदर्शी बादल बनता है। हालाँकि कुछ शर्तों के तहत क्लाउड पॉकेट्स बन सकते हैं, जिसमें पानी की बड़ी बूँदें या बर्फ होती है जो कि स्वच्छ हवा में वाष्पित हो जाती है। ये पॉकेट, मेघ गर्जन के निकट अशांत हवा में बन सकते हैं। इस कारण मैमटस क्लाउड दिखाई देते हैं।

Cloud

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2