इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 14 दिसंबर, 2022

  • 14 Dec 2022
  • 3 min read

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

ाष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष पूरे भारत में '14 दिसम्बर' को मनाया जाता है। भारत में 'ऊर्जा संरक्षण अधिनियम' वर्ष 2001 में 'ऊर्जा दक्षता ब्यूरो' द्वारा स्थापित किया गया था। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो एक संवैधानिक निकाय है, जो भारत सरकार के अंतर्गत आता है और ऊर्जा उपयोग कम करने के लिये नीतियों और रणनीतियों के विकास में मदद करता है। भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को लागू करने और ऊर्जा, परियोजनाओं, नीति विश्लेषण, वित्त प्रबंधन में विशेषज्ञ पेशेवर, योग्य प्रबंधकों के साथ ही लेखा परीक्षकों की नियुक्ति करना है। भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का लक्ष्य लोगों में ऊर्जा के महत्त्व के साथ ही साथ बचत और ऊर्जा की बचत के माध्यम से संरक्षण बारे में जागरुक करना है। ऊर्जा संरक्षण का सही अर्थ है- "ऊर्जा के अनावश्यक उपयोग को कम करके कम ऊर्जा का उपयोग कर ऊर्जा की बचत करना।"

स्‍वामी महाराज शताब्‍दी महोत्‍सव

प्रधानमंत्री ने 14 दिसंबर, 2022 को गुजरात के अहमदाबाद में प्रमुख स्‍वामी महाराज शताब्‍दी महोत्‍सव का उद्घाटन किया। प्रमुख स्‍वामी महाराज ने असंख्‍य लोगों के पथ-प्रदर्शक और आध्‍यात्मिक गुरू के रूप में भारत एवं विश्‍व को प्रभावित किया। प्रमुख स्वामी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष में दुनियाभर में लोग उनके जीवन और कार्यों का जश्न मानते हैं। वर्ष भर चलने वाले इस समारोह का समापन प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में होगा, जिसकी मेज़बानी BAPS स्वामीनारायण मंदिर, शाहीबाग द्वारा की जाएगी। 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक अहमदाबाद में शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें दैनिक कार्यक्रम, विषयगत प्रदर्शनियाँ और विचार-विमर्श से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महीने भर का यह कार्यक्रम 14 दिसंबर से शुरू होगा जो 15 जनवरी, 2023 को अहमदाबाद में सम्‍पन्‍न होगा। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2