इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 13 जनवरी, 2024

  • 13 Jan 2024
  • 5 min read

ICD 11 TM मॉड्यूल 2 की लॉन्चिंग: आयुष चिकित्सा का वैश्विक एकीकरण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation- WHO) ने आधिकारिक तौर पर रोगों का अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण 11, पारंपरिक चिकित्सा मॉड्यूल 2 का अनावरण किया है, जो इसके कार्यांवयन चरण की शुरुआत है।

  • यह मॉड्यूल आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा से डेटा एवं शब्दावली को कूट के रूप में अनुक्रमित कर WHO ICD-11 वर्गीकरण में शामिल करता है।
    • आयुष (AYUSH) मंत्रालय ने WHO के सहयोग से आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा प्रणालियों से संबंधित बीमारियों को TM-2 मॉड्यूल के तहत वर्गीकृत किया है।
  • WHO के अनुसार ICD-11 में पारंपरिक चिकित्सा शब्दावली को शामिल करने से पारंपरिक चिकित्सा और वैश्विक मानकों के बीच एक महत्त्वपूर्ण संबंध स्थापित होता है।

और पढ़ें: रोगों का अंतर्राष्ट्रीय वर्गीकरण, पारंपरिक चिकित्सा हेतु वैश्विक केंद्र

LAC के निकट ठंडे क्षेत्रों के लिये उन्नत 'पप टेंट' हेतु भारतीय सेना की योजना

भारतीय सेना ने -50 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले बर्फीले वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की ऊँचाई पर सैनिकों के लिये 'पप टेंट (Pup Tents)' लगाने की योजना बनाई है।

  • 'पप टेंट’ पूर्वी लद्दाख, सिक्किम और सियाचिन ग्लेशियर जैसे अत्यधिक ठंडे मौसम की स्थिति में तैनात सैनिकों के लिये हैं।
  • वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) वह सीमा है जो भारत और अक्साई चीन (चीन के अधिग्रहण वाला भारतीय क्षेत्र) के क्षेत्रों को विभाजित करती है।
    • इसे तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है: पूर्वी सेक्टर जो अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम (1346 किमी.) तक विस्तृत है, मध्य सेक्टर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश (545 किमी.) में है, और पश्चिमी सेक्टर लद्दाख (1597 किमी.) में है।

और पढ़ें: भारत-चीन संघर्ष

इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, 2023

हाल ही में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation- ISRO) 'उत्कृष्ट उपलब्धि' की श्रेणी में को वर्ष 2023 के लिये "इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड" प्रदान किया।

  • इस पुरस्कार ने विशेष रूप से चंद्रमा के अज्ञात दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग को उजागर करते हुए अंतरिक्ष अन्वेषण में ISRO के योगदान को मान्यता दी।
  • इस कार्यक्रम में निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की उल्लेखनीय वृद्धि पर भी प्रकाश डाला गया जिसमें 190 स्टार्टअप्‍स द्वारा 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है।।

और पढ़ें…भारत के अंतरिक्ष प्रयास

गंगीरेड्डू मेलम

गंगीरेड्डू मेलम, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में संक्रांति फसल उत्सव से जुड़ा एक पारंपरिक लोक प्रदर्शन है।

  • रंग-बिरंगे फूलों एवं परिधानों से सुसज्जित बैल नृत्य का केंद्रीय विषय है। प्रदर्शन में स्थानीय लोककथाओं के साथ कहानी कहने के तत्त्वों को भी शामिल किया जाता है, जो क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं।
  • फसल उत्सव 'संक्रांति' आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भोगी, संक्रांति तथा कनुमा के रूप में तीन दिनों तक मनाया जाता है।
    • संक्रांति, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के पहले दिन को दर्शाती है, जो शीत अयनांत की समाप्ति एवं लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है।
    • संक्रांति देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों से मनाई जाती है:

और पढ़ें… शीत अयनांत, संक्रांति

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2