इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 11 जनवरी, 2024

  • 11 Jan 2024
  • 7 min read

बोतल बंद पानी में नैनोप्लास्टिक संदूषण

संयुक्त राज्य अमेरिका के नवीनतम अध्ययन द्वारा बोतलबंद पानी के बारे में एक चिंताजनक वास्तविकता का पता चला है, जिसमें संभावित स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को रेखांकित करने वाले सैकड़ों हज़ारों नैनोप्लास्टिक कणों (nanoplastic particles) की उपस्थिति को उजागर किया गया है।

  • एक लीटर बोतलबंद पानी में 110,000 से 370,000 नैनोप्लास्टिक कण होते हैं। इनमें से लगभग 90% कण नैनो आकार के हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिये अधिक खतरा उत्पन्न करते हैं।
  • नैनोप्लास्टिक्स माइक्रोप्लास्टिक्स से भी छोटे होते हैं, जिनका आकार 1 माइक्रोमीटर से भी कम होता है।
    • माइक्रोप्लास्टिक्स (5 मिलीमीटर और 1 माइक्रोमीटर के बीच) के विपरीत, नैनोप्लास्टिक्स हृदय और मस्तिष्क तक पहुँचने से पहले आँतों तथा फेफड़ों से सीधे रक्तप्रवाह में जा सकता है।
  • अध्ययन में पाया गया कि बोतलबंद पानी में सामान्य प्लास्टिक जैसे पॉलियामाइड, पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीइथाइलीन, पॉलीविनाइल क्लोराइड, पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (PET) बोतलबंद पानी से माइक्रो-नैनो प्लास्टिक के संपर्क में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
    • डिस्पोज़ेबल पेय की बोतलों में उपयोग किया जाने वाला PET गर्मी के संपर्क में आने या निचोड़ने पर पानी में घुल सकता है।

और पढ़ें: जठरांत्र माइक्रोबायोम्स पर माइक्रोप्लास्टिक्स का प्रभाव

उच्च न्यायालय की मंज़ूरी: यक्षगान मेला पूरी रात हेतु फिर से शुरू

एक सदी से भी अधिक पुराना यक्षगान मेला, कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के पालन के अधीन अनुमति दिये जाने के बाद, दक्षिण कन्नड़ में कतील दुर्गापरमेश्वरी प्रसादिता यक्षगान मंडली 14 जनवरी, 2024 से पूरी रात का शो फिर से शुरू हो जाएगा।   

  • यक्षगान कर्नाटक का एक अनोखा नृत्य-नाट्य प्रदर्शन है। इसमें परंपरागत रूप से पुरुषों को सभी भूमिकाएँ निभाते हुए दिखाया गया है। लेकिन, महिलाएँ अब इन मंडलियों का हिस्सा हैं।
  • मुख्य तत्त्वों में रामायण या महाभारत जैसे हिंदू महाकाव्यों की प्रासंगिक कहानियाँ शामिल हैं।
    • चंदे, हारमोनियम, मैडेल, ताल और बाँसुरी जैसे संगीत वाद्ययंत्र इन प्रदर्शनों के साथ होते हैं।
  • सालिग्राम मेला, धर्मस्थल मेला और मंदारथी मेला जैसे विभिन्न प्रसिद्ध मंडल पूरे वर्ष यक्षगान का प्रदर्शन करते हैं।

निलंबित राज्यसभा सांसदों से जवाब मांगेगी विशेषाधिकार समिति

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने हाल ही में समाप्त हुए संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विशेषाधिकार हनन के आरोप में निलंबित 11 सदस्यों से प्रतिक्रिया/जवाब मांगने का निर्णय लिया।

  • राज्यसभा में विशेषाधिकार के प्रश्नों से निपटने की प्रक्रिया राज्यों की परिषद् में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के नियम187 से 203 में निर्धारित की गई है।
    • विशेषाधिकार का प्रश्न सभापति की सहमति प्राप्त करने के बाद ही सदन में उठाया जा सकता है।
  • संसद और उसकी समितियों के साथ-साथ उनके सदस्यों के पास कुशल कामकाज के लिये आवश्यक अधिकार, विशेषाधिकार एवं प्रतिरक्षाएँ हैं। हालाँकि ये अधिकार संसदीय कामकाज के लिये आवश्यक कार्यों तक ही सीमित हैं और सदस्यों को सामान्य सामाजिक दायित्वों से मुक्त नहीं करते हैं।
  • विशेषाधिकार समिति एक स्थायी समिति है। यह सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के मामलों की जाँच और उचित कार्रवाई की अनुशंसा करती है।
    • लोकसभा समिति में 15 सदस्य होते हैं, जबकि राज्यसभा समिति में 10 सदस्य होते हैं।

और पढ़ें: विशेषाधिकार प्रस्ताव

विश्व हिंदी दिवस

प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाने वाला विश्व हिंदी दिवस, हिंदी बोलने वालों के विशाल योगदान और भाषा के वैश्विक महत्त्व का सम्मान करता है।

  • हिंदी भाषा संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार साल 1949 में बोली गई थी। विश्व हिंदी दिवस का उद्घाटन 2006 में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्त्व में हुआ था। तभी से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार, देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी संघ की आधिकारिक भाषा है।
  • हिंदी इंडो-यूरोपीय भाषा समूह की इंडो-आर्यन शाखा से संबंधित है।
  • वर्ष 2018 में मॉरीशस के पोर्ट लुइस में विश्व हिंदी सचिवालय (World Hindi Secretariat) भवन का उद्घाटन किया गया।
  • वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाए जाने वाले दिन को चिह्नित करने के लिये भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  • मंदारिन और अंग्रेज़ी के बाद यह देखा गया है कि हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।

और पढ़ें: विश्व हिंदी दिवस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2