इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 08 दिसंबर, 2023

  • 08 Dec 2023
  • 2 min read

कीवी पक्षी

हाल ही में कीवी के दो बच्चे वेलिंग्टन से तीन मील पश्चिम में मकरारा (न्यूज़ीलैंड) के एक उपनगर में पाए गए, जहाँ शहरी खतरों के कारण कीवी एक सदी से भी अधिक समय से गायब थे।

  • न्यूज़ीलैंड की कैपिटल कीवी प्रोजेक्ट एक समुदाय-आधारित पहल है जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर जंगली कीवी जनसंख्या को बहाल करना है।
  • परिचय: 
    • कीवी न्यूज़ीलैंड का उड़ने में असमर्थ एक पक्षी है।
    • इसे अपने विलक्षण गुणों के लिये जाना जाता है जैसे कि रात्रिचर, उड़ने में असमर्थ, इसके शरीर के कुछ अंग चूहे  तथा डायनासोर से मिलते हैं।
  • विशेषताएँ: 
    • कीवी के अंडे दुनिया के किसी भी पक्षी वर्ग के शरीर के आकार (मादा के वजन का 20% तक) के अनुपात में सबसे बड़े अंडों में से एक हैं।
    • कीवी के अनूठे अनुकूलन, जैसे- छोटे और मज़बूत पैर और शिकार से पहले उसका पता लगाने के लिये अपनी लंबी चोंच के अंत में स्थित नासिका का उपयोग करना।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) स्थिति: सुभेद्य
  • विस्तार क्षेत्र: कीवी विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप में पाया जाता है।

डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि

राष्ट्र के प्रति डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अनुकरणीय सेवा की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • परिनिर्वाण जिसे बौद्ध धर्म के प्रमुख सिद्धांतों और लक्ष्यों में से एक माना जाता है, एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है मृत्यु के बाद मोक्ष या मुक्ति
    • बौद्ध ग्रंथ महापरिनिर्वाण सुत्त के अनुसार, 80 वर्ष की आयु में भगवान बुद्ध की मृत्यु को वास्तविक महापरिनिर्वाण माना जाता है।

और पढ़ें… 65वाँ महापरिनिर्वाण दिवस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2