इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 04 अक्तूबर, 2023

  • 04 Oct 2023
  • 6 min read

आर्मागेडन रीडटेल

हाल ही में केरल के पश्चिमी घाट में एम.आई.टी.-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के शोधकर्त्ताओं ने एक नई डैम्फ्लाइज़ प्रजाति की खोज की है, जिसे 'आर्मगेडन रीडटेल' (प्रोटोस्टिक्टा आर्मागेडोनिया/Protosticta armageddonia) नाम दिया गया है।

  • "आर्मगेडन रीडटेल" नाम, जो "इकोलॉजिकल आर्मगेडन" शब्द को संदर्भित करता है, निवास स्थान के पतन और जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप कीड़ों की वैश्विक गिरावट को उजागर करने हेतु चुना गया था।
    • इसकी पहचान इसके गहरे भूरे जैसे काले शरीर, चमकीली हरी-नीली आँखों और इसके पेट के आठ कोष्ठों में से आधे पर सूक्ष्म हल्के नीले प्रतिरूप से की जा सकती है।
    • यह विशेष रूप से घने कैनोपी/वितान (Canopy) आवरण के नीचे पर्वतीय जल धाराओं में पनपता है।
  • ये ड्रैगनफ़्लाइज़ के समान होते हैं, लेकिन उनसे आकार में छोटे होते हैं और उनका शरीर पतला होता है।
  • डैम्फ्लाइज़ मुख्य रूप से उथले, मीठे जल के आवास स्थानों के पास पाए जाते हैं और पतले शरीर एवं लंबे, जालीदार पंखों के साथ उड़ने वाले सुंदर जीव होते हैं।

SAMPRITI- XI अभ्यास 2023 

वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास, सम्प्रीति का 11वाँ संस्करण 3 अक्तूबर 2023 को उमरोई, मेघालय में शुरू हुआ। भारत और बांग्लादेश द्वारा बारी-बारी से आयोजित यह अभ्यास दोनों देशों के बीच मज़बूत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को उजागर करता है।

  • SAMPRITI-XI एक 14-दिवसीय अभ्यास है जिसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना, सामरिक अभ्यास साझा करना और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
  • इस अभ्यास में एक कमांड पोस्ट एक्सरसाइज़ (CPX) और एक फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज़ (FTX) शामिल की जाएगी, जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अनुसार उप-पारंपरिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेगी, यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को वैश्विक शांति बनाए रखने की शक्ति देती है।
    • CPX गहन विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेने पर ज़ोर देगा।
    • FTX बंधक बचाव, भीड़ नियंत्रण उपायों और हेलीकॉप्टरों के उपयोग सहित आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिये संयुक्त सामरिक अभ्यास के माध्यम से ज़मीनी स्तर के संचालन को मान्य करेगा।
  • दोनों देश नौसेना अभ्यास बोंगोसागर भी आयोजित कर रहे हैं।

और पढ़ें: भारत-बांग्लादेश संबंध

विश्व पशु दिवस

प्रत्येक वर्ष 4 अक्तूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है, यह दिवस पशु कल्याण को बढ़ावा देने और उनके अधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित है।

  • यह पृथ्वी पर रहने वाली विविध प्रजातियों की सुरक्षा और देखभाल के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी का द्योतक है।
    • विश्व पशु दिवस 2023 का विषय "बिग और स्माॅल, वी लव देम ऑल" है, जो सभी आकार के पहुओं के प्रति करुणा के महत्त्व पर ज़ोर देता है।
  • इसकी उत्पत्ति का श्री दूरदर्शी हेनरिक ज़िम्मरमैन को जाता है जिन्होंने वर्ष 1925 में इसकी शुरुआत की और वर्ष 1931 में इटली के फ्लोरेंस में अंतर्राष्ट्रीय पशु संरक्षण कॉन्ग्रेस की बैठक के दौरान इस दिवस को मान्यता प्रदान की गई।

सऊदी अरब ने भारत के लिये तेल प्रीमियम को कम किया 

विश्व के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक सऊदी अरब ने उभरती वैश्विक ऊर्जा गतिशीलता में बदलाव की प्रतिक्रिया में अपने तेल निर्यात पर भारत पर लगने वाले प्रीमियम को कम कर दिया है।

  • एशियाई प्रीमियम, पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) द्वारा एशियाई देशों पर बाज़ार-आधारित बिक्री मूल्य से परे लगाया गया एक अतिरिक्त शुल्क, भारत के लिये चिंता का विषय रहा है। भारत ने निरंतर इस प्रीमियम को समाप्त करने का समर्थन किया है और इसके बजाय 'एशियन डिस्काउंट ' शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा है।
    • विशेष रूप से, सऊदी अरब ने हाल ही में वर्ष 2022 में प्रीमियम को लगभग 10 USD से घटाकर 3.5 USD प्रति बैरल कर दिया है।
  • यह समायोजन तेल बाज़ार में प्रतिस्पर्द्धी गतिशीलता को रेखांकित करता है, जहाँ विश्व के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े कच्चे तेल आयातक भारत तथा चीन सहित देशों ने यूक्रेन संघर्ष के बाद दी गई पर्याप्त छूट के कारण रूस से आयात बढ़ा दिया है।

और पढ़ें… भारत की तेल निर्भरता

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2