इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 01- अक्तूबर, 2022

  • 01 Oct 2022
  • 2 min read

अंतर्राष्ट्रीय  वृद्धजन दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 अक्तूबर को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Elderly Persons) के रूप में मनाया जाता है। संपूर्ण विश्व में बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने, लोगों में जागरुकता बढ़ाने तथा वृद्धों की सामजिक-आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिये 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष '1 अक्तूबर' को 'अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। 1 अक्तूबर, 1991 को पहली बार 'अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2022 की थीम: “बदलती दुनिया में वृद्धजनों का अनुरूपण” (Resilience of Older Persons in a Changing World) है।

भारतीय मोबाइल काॅन्ग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 01 अक्तूबर, 2022 को नई दिल्ली में 5G सेवाओं की शुरुआत की। यह तकनीक बिना बिलंब के अत्यधिक डेटा दर और उच्च विश्वसनीय संचार प्रदान करेगी। 5G तकनीक ऊर्जा, स्पेक्ट्रम और नेटवर्क की दक्षता में भी वृद्धि करेगी। सरकार का लक्ष्य दो वर्षों में पूरे देश में 5G सेवाओं की सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसके लिये करीब तीन लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। डिजिटल कनेक्टिविटी सरकार के प्रमुख नीतिगत कार्यक्रमों डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया का महत्त्वपूर्ण हिस्‍सा रही है। प्रधानमंत्री भारतीय मोबाइल काॅन्ग्रेस (IMC) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन किया। 04 अक्तूबर तक चलने वाले IMC 2022 का विषय है- नया डिजिटल ब्रह्मांड। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2