इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स : 23 जून, 2021

  • 23 Jun 2021
  • 10 min read

पिग्मी हॉग

Pygmy Hog

हाल ही में असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान में विश्व के सबसे दुर्लभ और सबसे छोटे जंगली सूअर पिग्मी हॉग (Pygmy Hogs) को छोड़ा गया था।

  • यह एक वर्ष में पिग्मी हॉग कंजर्वेशन प्रोग्राम (Pygmy Hog Conservation Programme- PHCP) के तहत जंगल में फिर से शुरू किया गया दूसरा बैच है।

Nagaland

प्रमुख बिंदु:

पिग्मी हॉग कंजर्वेशन प्रोग्राम (PHCP):

  • पिग्मी हॉग को सहभागी प्रयासों द्वारा लगभग विलुप्त होने की कगार से बचाया गया था और अब संपूर्ण क्षेत्र में इसकी संख्या में वृद्धि हो रही है।
  • PHCP, यूनाईटेड किंगडम के ड्यूरेल वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन ट्रस्ट (Durrell Wildlife Conservation Trust), असम वन विभाग, वाइल्ड पिग स्पेशलिस्ट ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के बीच एक सहयोग है।
  • इसे वर्तमान में गैर सरकारी संगठनों, आरण्यक और इकोसिस्टम्स इंडिया द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
    • पिग्मी हॉग के संरक्षण की शुरुआत प्रसिद्ध प्रकृतिवादी गेराल्ड ड्यूरेल और उनके ट्रस्ट द्वारा वर्ष 1971 में की गई थी।
  • प्रजनन कार्यक्रम शुरू करने के लिये वर्ष 1996 में मानस राष्ट्रीय उद्यान के बांसबारी क्षेत्र से छह हॉग को पकड़ा गया था।
  • वर्ष 2008 में सोनाई-रूपाई वन्यजीव अभयारण्य, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान और बोर्नडी वन्यजीव अभयारण्य  (ये सभी असम में हैं) के साथ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू हुआ।
  • वर्ष 2025 तक PHCP ने मानस में 60 पिग्मी हॉग छोड़ने की योजना बनाई है।

पिग्मी हॉग के संदर्भ में:

Pygmy-Hog


राजस्थान का चौथा बाघ अभयारण्य

4th Tiger Reserve in Rajasthan

हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की तकनीकी समिति ने राजस्थान के रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य (Ramgarh Vishdhari wildlife sanctuary) को बाघ अभयारण्य बनाने की मंज़ूरी दी है। इसके साथ ही रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान का चौथा टाइगर रिज़र्व/बाघ अभयारण्य बन जाएगा।

  • यहाँ  भारत का 52वाँ टाइगर रिज़र्व होगा 
  • प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को वैश्विक बाघ दिवस (Global Tiger Day) मनाया जाता है जो कि बाघ संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये चिह्नित एक वार्षिक कार्यक्रम है।

प्रोजेक्ट टाइगर

  • हमारे राष्ट्रीय पशु, बाघ के संरक्षण के लिये 9 बाघ अभयारण्यों के साथ इस परियोजना को 1973 में लॉन्च किया गया था।
  • यहाँ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक केंद्र-प्रायोजित योजना है।
  • वर्तमान में, 51 बाघ अभयारण्य, प्रोजेक्ट टाइगर के दायरे में आते हैं, यह परियोजना टाइगर रेंज वाले 18 राज्यों में विस्तारित है, जो हमारे देश के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 2.21% है।
  • बाघ अभयारण्यों का गठन एक कोर/बफर रणनीति के आधार पर किया जाता है। मुख्य/कोर क्षेत्रों को राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य के रूप में कानूनी दर्जा प्राप्त है, जबकि बफर या परिधीय क्षेत्र वन और गैर-वन भूमि का मिश्रण हैं, जिन्हें बहु उपयोग क्षेत्र के रूप में प्रबंधित किया जाता है।
  • टाइगर टास्क फोर्स की सिफारिशों के बाद वर्ष 2005 में NTCA का गठन किया गया था। यह मंत्रालय का एक सांविधिक निकाय है, जो व्यापक पर्यवेक्षी/समन्वयकारी निकाय की भूमिका निभाता है। यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में के तहत किये गए प्रावधानों/कार्यों कार्यों का निष्पादन करता है।
  • M-STrIPES (Monitoring System for Tigers - Intensive Protection and Ecological Status) यानी बाघों के लिये निगरानी प्रणाली - गहन सुरक्षा और पारिस्थितिक स्थिति, एक एप आधारित निगरानी प्रणाली है, जिसे वर्ष 2010 में NTCA द्वारा भारतीय बाघ अभयारण्यों में लॉन्च किया गया था।

बाघ/टाइगर की संरक्षण स्थिति

प्रमुख बिंदु

रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य:

  • अवस्थिति:
    • यह अभयारण्य राजस्थान के बूंदी ज़िले में रामगढ़ गाँव के निकट बूंदी शहर से 45 किमी. की दूरी पर बूंदी-नैनवा रोड पर स्थित है।
  • स्थापना:
    • इसे वर्ष 1982 में वन्यजीव अभयारण्यके रूप में अधिसूचित किया गया था और यह 252.79 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 
  • बाघ अभयारण्य का क्षेत्रफल:
    • 1,017 वर्ग किमी. के कुल क्षेत्र को आरक्षित क्षेत्र के रूप में चिह्नित गया है जिसमें भीलवाड़ा के दो वन ब्लॉक- बूंदी का क्षेत्रीय वन ब्लॉक और इंदरगढ़ शामिल हैं, जो रणथंभौर टाइगर रिज़र्व (RTR) के बफर ज़ोन के अंतर्गत आता है।
  • जैव-विविधता:
    • इसकी वनस्पतियों में आम और बेर के कुछ वृक्षों के साथ-साथ ढोक, खैर, सालार, खिरनी के वृक्ष शामिल हैं।
    • यहाँ पाए जाने वाले प्रमुख जंतु वर्ग में तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर, चिंकारा, स्लॉथ बियर, भारतीय भेड़िया, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, हिरण और मगरमच्छ जैसे पक्षी और जानवर शामिल हैं।

राजस्थान के अन्य तीन टाइगर रिज़र्व:

राजस्थान में अन्य संरक्षित क्षेत्र:

Rajasthan

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow