इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स: 19 अगस्त, 2021

  • 19 Aug 2021
  • 5 min read

‘यूनाइट अवेयर’ प्लेटफॉर्म

(UNITE Aware Platform)

हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के सहयोग से दुनिया भर में काम कर रहे ‘शांति सैनिकों’ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये एक प्रौद्योगिकी मंच शुरू किया है।

  • ‘यूनाइट अवेयर’ (UNITE AWARE) प्लेटफॉर्म का शुभारंभ तब हुआ, जब भारत ने अगस्त माह के लिये 15 देशों वाले ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ की अध्यक्षता ग्रहण की है।

प्रमुख बिंदु

‘यूनाइट अवेयर’ प्लेटफॉर्म के विषय में

  • उद्देश्य: इस परियोजना का उद्देश्य विषम खतरों का पता लगाने हेतु आधुनिक निगरानी प्रौद्योगिकी के प्रभाव को प्रदर्शित करना है।
  • सिचुएशनल अवेयरनेस सॉफ्टवेयर प्रोग्राम: यह सुरक्षा बनाए रखने में शांति सैनिकों के लिये वास्तविक समय में खतरे के आकलन हेतु आधुनिक निगरानी तकनीक का उपयोग करता है।
    • यह लाइव वीडियो और सैटेलाइट इमेजरी एक्सेस प्रदान करेगा और बहुत ही अस्थिर परिस्थितियों में शांति सैनिकों को शुरुआती चेतावनी भी दे सकता है।
    • यह महत्त्वपूर्ण घटनाओं का भी डेटा रिकॉर्ड करता है और दैनिक परिचालन गतिविधियों का पालन करता है।
    • इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके वास्तविक समय के आधार पर शांति अभियान की परिकल्पना, समन्वय और निगरानी की जा सकती है।
  • साझेदारी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान संचालन विभाग और परिचालन सहायता विभाग के साथ साझेदारी में प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म विकसित किया है।
  • तैनाती: प्लेटफॉर्म शुरू में चार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में तैनात किया जाएगा: MINUSMA (माली), UNMISS (दक्षिण सूडान), UNFICYP (साइप्रस) और AMISOM (सोमालिया)।
  • भारत का योगदान: भारत ने इस परियोजना के लिये 1.64 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन:

  • संयुक्त प्रयास: यह शांति अभियान विभाग और परिचालन सहायता विभाग का एक संयुक्त प्रयास है।
    • इसके तहत दुनिया भर से सैनिकों और पुलिस को तैनात किया जाता है तथा उन्हें ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद’ (UNSC) एवं ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ द्वारा निर्धारित कई जनादेशों को संबोधित करने के लिये नागरिक शांति सैनिकों के साथ एकीकृत किया जाता है।
    • यह देशों को संघर्ष से शांति के कठिन रास्ते पर चलने में मदद करता है।
  • वित्तीय योगदान: संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिये वित्तीय संसाधन सुनिश्चित करना संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
  • कानूनी दायित्व: संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार, प्रत्येक सदस्य राज्य शांति स्थापना के लिये अपने-अपने हिस्से का भुगतान करने के लिये कानूनी रूप से बाध्य है।
  • भारतीय योगदान
    • भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना गतिविधियों में प्रमुख योगदान देने वाला देश है।
      • वर्तमान में भारत से 5506 सैनिक और पुलिस शांति सेना में शामिल हैं, जिन्हें नौ अलग-अलग संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में तैनात किया गया है, यह सैन्य योगदान देने वाले देशों में दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्त्ता है।
    • वर्ष 1948 से दुनिया भर में स्थापित 71 संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में से 49 में 200,000 से अधिक भारतीयों ने सेवा दी है।
    • भारत में महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भेजने की लंबी परंपरा रही है।
      • वर्ष 2007 में भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में एक महिला दल को तैनात करने वाला पहला देश बना था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2