दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट : 05अप्रैल, 2021

  • 05 Apr 2021
  • 4 min read


वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम

(World Cities Culture Forum)

दिल्ली के मुख्यमंत्री, वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम (WCCF) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • ज्ञात हो कि इस वर्ष के वार्षिक शिखर सम्मेलन की तिथि की घोषणा की जानी अभी शेष है।

प्रमुख बिंदु

  • स्थापना: WCCF की स्थापना वर्ष 2012 में लंदन में आठ शहरों के साथ की गई थी।
  • सदस्य शहर: वर्तमान में इस फोरम में कुल 43 भागीदार सदस्य शहर शामिल हैं।
    • भाग लेने वाले सदस्य शहरों में लंदन, हॉन्गकॉन्ग, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, लिस्बन, सैन फ्रांसिस्को, शंघाई आदि शामिल हैं।
    • राजधानी दिल्ली को इस वर्ष आमंत्रित किया गया है हालाँकि अभी तक यह सदस्य शहरों का हिस्सा नहीं है।
  • भूमिका: यह सदस्य शहरों के नीति निर्माताओं को अनुसंधान और खुफिया सूचनाओं को साझा करने में सक्षम बनाता है और शहरों की समृद्धि में संस्कृति की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने का प्रयास करता है।
  • प्रबंधन: वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम की गतिविधियों का प्रबंधन ग्रेटर लंदन अथॉरिटी (लंदन की नगरपालिका सरकार) द्वारा एक विशेषज्ञ कंसल्टिंग फर्म-‘बीओपी कंसल्टिंग’ के माध्यम से प्किया जाता है।
    • ‘बीओपी कंसल्टिंग’ संस्कृति और रचनात्मकता के प्रभाव और महत्त्व को मापने के लिये तुलनात्मक शोध करती है और इसे फोरम के साथ साझा करती है, ताकि सदस्य साक्ष्य-आधारित नीतिगत निर्णय ले सकें।
  • वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर समिट: फोरम के सदस्य शहर थीम आधारित संगोष्ठी, क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन और कार्यशालाओं सहित कार्यक्रमों के माध्यम से सहयोग करते हैं। ये आयोजन वार्षिक वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर समिट में शामिल होते हैं।
    • सदस्य शहरों द्वारा रोटेशन के आधार पर आयोजित इस अनूठी सभा से सदस्य शहरों के नेताओं को भविष्य के सतत् शहर के लिये एक आयोजन सिद्धांत के रूप में संस्कृति की भूमिका के बारे में विचारों और ज्ञान को साझा करने की अनुमति मिलती है।
    • इसमें सदस्य शहरों के सांस्कृतिक प्रमुखों द्वारा हिस्सा लिया जाता है।
    • वर्ष 2021 की थीम: ‘संस्कृति का भविष्य’।
  • वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर रिपोर्ट: दिल्ली वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर रिपोर्ट का भी हिस्सा होगी, जो कि शहरों की संस्कृति पर सबसे व्यापक वैश्विक डेटासेट है।
    • यह वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार प्रकाशित किया जाता है, जिसमें दुनिया भर के शहरों की अभिनव परियोजनाओं से संबंधित डेटा और विवरण शामिल होता है। अंतिम रिपोर्ट वर्ष 2018 में प्रकाशित हुई थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow