इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट: 22 फरवरी, 2021

  • 22 Feb 2021
  • 5 min read

नाथूला

Nathu La, Sikkim

हाल ही में भारतीय सेना ने सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथूला में बर्फबारी में फँसे कई पर्यटकों को बचाया।

प्रमुख बिंदु:

  • नाथूला जो कि दुनिया की सबसे ऊँची सड़कों में से एक है, समुद्र तल से 14450 फीट ऊपर भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित हिमालय की चोटियों में एक पहाड़ी दर्रा है।
  • नाथू का अर्थ है 'कानों से सुनना', और ला का अर्थ है 'दर्रा'।
  • यह भारत और चीन के बीच एक खुली व्यापारिक सीमा पोस्ट है।
  • सिक्किम राज्य में स्थित अन्य दर्रे हैं- जेलेप ला दर्रा, डोंकिया दर्रा, चिवाभंजंग दर्रा।
दर्रा किससे-किसको जोड़ता है?/विशेषताएँ
1. बनिहाल दर्रा कश्मीर घाटी को बाह्य हिमालय और दक्षिण में मैदानी इलाकों के साथ।
2. बारा-लाचा-ला दर्रा हिमाचल प्रदेश के लाहौल को लेह ज़िले से।
3. फोटू-ला दर्रा लेह को कारगिल से।
4. रोहतांग दर्रा कुल्लू घाटी को हिमाचल प्रदेश की लाहौल और स्पीति घाटी से।
5. शिपकी ला दर्रा हिमाचल प्रदेश को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।
6. जेलेप ला दर्रा सिक्किम को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।
7. नाथू ला दर्रा सिक्किम को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।
8. लिपूलेख दर्रा भारत की चौड़न घाटी को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से। यह उत्तराखंड, चीन और नेपाल के ट्राई-जंक्शन पर स्थित है।
9. खार्दूंग ला

लद्दाख को सियाचिन ग्लेशियर से। यह विश्व का सबसे ऊँचा मोटर वाहन योग्य दर्रा है।

10. बोम-डि-ला दर्रा

यह अरुणाचल प्रदेश में है।

एपिलेप्सी

Epilepsy

हाल ही में एक प्रमुख दवा निर्माता ने ‘सक्रिय दवा सामग्री’ (Active Pharmaceutical Ingredient- API) तैयार करके एपिलेप्सी (Epilepsy) के लिये एक दवा ‘ब्रिवानेक्स्ट’ (Brivanext) की खुराक तैयार की है।

प्रमुख बिंदु:

  • एपिलेप्सी
    • एपिलेप्सी (मिर्गी) एक केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (Neurological) संबंधी विकार है, इसमें मस्तिष्क की गतिविधि असामान्य हो जाती है, जिससे दौरे या असामान्य व्यवहार, संवेदनाएँ और कभी-कभी अभिज्ञता संबंधी हानि होती है।
    • एपिलेप्सी चौथा सबसे सामान्य न्यूरोलॉजिकल विकार है जो सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है।
    • हालाँकि कोई भी एपिलेप्सी से ग्रसित हो सकता है परंतु यह छोटे बच्चों और वयस्कों तथा महिलाओं की तुलना में पुरुषों में थोड़ा अधिक देखा जाता है।
  • लक्षण:
    • स्वाद, गंध, दृष्टि, श्रवण या स्पर्श में परिवर्तन आना, चक्कर आना, अंगों में सिहरन उत्पन्न होना, एकटक घूरना, एक ही कार्य को बार-बार करना।
    • इसमें जागरूकता या चेतना की हानि शामिल हो भी सकती है या नहीं भी।
  • उपचार:
    • एपिलेप्सी का कोई उपचार नहीं है, लेकिन इस विकार को दवाओं और अन्य रणनीतियों के साथ प्रबंधित किया जा सकता है।
    • जागरूकता बढ़ाने हेतु पहल: वर्ष 2019 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एक रिपोर्ट ‘एपिलेप्सी अ पब्लिक हेल्थ इंप्रेटिव’ जारी की गई।
      • यह एपिलेप्सी पर उपलब्ध सबूतों और वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रियाओं का संक्षेपण करते हुए प्रस्तुत की गई एपिलेप्सी पर पहली वैश्विक रिपोर्ट है।

सक्रिय दवा सामग्री (APIs):

  • APIs, जिसे बल्क ड्रग्स भी कहा जाता है, दवाओं के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं। चीन का हुबेई प्रांत APIs विनिर्माण उद्योग का केंद्र है।
  • भारत APIs के अत्यधिक आयात के लिये चीन पर निर्भर है। भारत का APIs आयात प्रतिवर्ष लगभग 3.5 बिलियन डॉलर है और यह कुल आयात के लगभग 70% (2.5 बिलियन डॉलर) के लिये चीन पर निर्भर है।
</div?
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2