रैपिड फायर
एनई-स्पार्क्स
- 20 Sep 2025
- 9 min read
उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के विकास के केंद्रीय मंत्री ने उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र (NER) के स्कूल छात्रों के साथ बातचीत की, जिन्होंने एनई-स्पार्क्स कार्यक्रम में भाग लिया।
एनई-स्पार्क्स (NE-SPARKS)
- परिचय: 'अंतरिक्ष के बारे में जागरूकता, पहुँच और ज्ञान के लिये पूर्वोत्तर छात्रों का कार्यक्रम' (NE-SPARKS) एक प्रमुख पहल है, जो NER से STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) को बढ़ावा देने के लिये बनाई गई है।
- सहयोगात्मक प्रयास: इसे उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय (MDoNER), 8 उत्तरी-पूर्वी राज्यों और नॉर्थ ईस्टर्न स्पेस एप्लिकेशन्स सेंटर (NESAC)-ISRO के सहयोग से समर्थन प्राप्त है।
- वित्तपोषण: यह कार्यक्रम उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) और राज्य सरकार द्वारा क्रमशः 60:40 अनुपात में वित्तपोषित है। NESAC इसकी नोडल एजेंसी है।
- पहुँच: इस कार्यक्रम का उद्देश्य 800 मेधावी विज्ञान छात्रों (प्रत्येक उत्तर-पूर्वी राज्य से 100) को प्रमुख इसरो केंद्रों (जैसे बेंगलुरु स्थित केंद्र) के शैक्षणिक दौरे कराने की सुविधा प्रदान करना है।
और पढ़ें.. पूर्वोत्तर भारत फ्रंटियर से फ्रंटरनर तक |