इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2022

  • 12 Mar 2022
  • 3 min read

हाल ही में नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (National Youth Parliament Festival- NYPF), 2022 के तीसरे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित किया गया।

  • राष्ट्रीय युवा संसद, युवाओं को संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिये एक अभिनव कार्यक्रम है।

प्रमुख बिंदु 

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के बारे में: 

  • पृष्ठभूमि:  NYPF वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री द्वारा अपने ‘मन की बात संबोधन’ में  दिये गए विचार पर आधारित है। 
  • उद्देश्य: 18-25 आयु वर्ग के युवाओं की आवाज़ सुनना, जिन्हें वोट देने की अनुमति है लेकिन चुनाव नहीं लड़ सकते।
    • युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करना, आम आदमी के दृष्टिकोण को समझना, राय बनाना और उन्हें स्पष्ट रूप से व्यक्त करना।
  • पिछला NYPF: NYPF का पहला संस्करण वर्ष 2019 में आयोजित किया गया था, जिसका विषय था “नए भारत की आवाज़ बनें और समाधान खोजें एवं नीति में योगदान करें”।
    • NYPF का दूसरा संस्करण 2020 में आयोजित किया गया था, जिसका विषय "युवा-उत्साह नए भारत का" था।
  • मुख्य विशेषताएँ:
    • देश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान इस कार्यक्रम में भाग लेने के पात्र हैं।
    • नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिये किशोर सभा।
    • स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिये तरुण सभा।
    • भागीदारी के लिये शिक्षण संस्थानों द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा।
    • योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिये प्रतिभागी संस्थान मुख्य अतिथि के रूप में एक सांसद/पूर्व सांसद/'पूर्व विधायक/MLC/पूर्व MLC या प्रतिष्ठित व्यक्ति को आमंत्रित कर सकते हैं जो युवा संसद के प्रदर्शन की देखरेख करेगा। 
  • आयोजन: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow