इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

नामदफा उड़ने वाली गिलहरी

  • 25 Dec 2023
  • 6 min read

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में नामदफा नामक उड़ने वाली गिलहरी (Biswamoyopterus biswasi) 42 वर्षों तक लापता रहने के बाद अरुणाचल प्रदेश में फिर से सामने आई है।

  • नामदफा उड़ने वाली गिलहरी का आखिरी बार वर्णन 1981 में अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में नामदाफा टाइगर रिज़र्व में पाए गए एकल प्रजाति के आधार पर किया गया था।

नामदफा उड़ने वाली गिलहरी क्या है?

  • परिचय:
    • यह भारत के अरुणाचल प्रदेश में नामदफा टाइगर रिज़र्व में पाई जाने वाली एक दुर्लभ रात्रिकालीन उड़ने वाली गिलहरी प्रजाति है।
    • यह लाल विशाल उड़ने वाली गिलहरी (पेटौरिस्टा पेटौरिस्टा)  मुख्य रूप से इसके कानों पर बालों के प्रमुख गुच्छे के कारण अलग है, जो उसी पारिस्थितिकी तंत्र की एक अन्य प्रजाति है।
    • इस प्रजाति का पता लगाने में कठिनाई के कारण यह चिंता उत्पन्न हो गई कि इसे गलती से लाल रंग की विशाल उड़ने वाली गिलहरी समझ लिया गया होगा या इससे भी बदतर, इसे विलुप्त होने का सामना करना पड़ा होगा।
  • खतरा:
    • नामदफा, उड़ने वाली गिलहरी को वर्तमान में निवास स्थान के नुकसान और गिरावट का खतरा है, मानव बस्तियों के लिये जंगलों की कटाई, स्थानांतरित कृषि और रुफिंग मटेरियल के रूप में उपयोग हेतु गैर-लकड़ी वन उत्पादों, विशेष रूप से रतन पाम (Rattan Palm), ज़ैलाका सेकुंडा (Zalacca Secunda) की पत्तियों के निष्कर्षण इसका प्रमुख कारण हैं।
  • संरक्षण स्थिति:
    • IUCN रेड लिस्ट: गंभीर रूप से संकटापन्न 
    • वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2022

नामदफा टाइगर रिज़र्व के बारे में मुख्य बातें क्या हैं?

  • परिचय:
    • नामदाफा टाइगर रिज़र्व को वर्ष 1983 में देश की 15वीं बाघ परियोजना घोषित किया गया था।
      • इसे वर्ष 1972 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया, फिर वर्ष 1983 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया और उसी वर्ष प्रोजेक्ट टाइगर योजना के तहत टाइगर रिज़र्व बन गया।
      • नामदफा वास्तव में एक नदी का नाम है जो दाफाबम (दाफा पहाड़ी का नाम है, बम का अर्थ पहाड़ी की चोटी है) से निकलती है तथा नोआ-देहिंग नदी से मिलती है। यह नदी राष्ट्रीय उद्यान के ठीक उत्तर-दक्षिण दिशा में बहती है और इसलिये इसे नामदफा नाम दिया गया है।
    • यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यह उद्यान मिश्मी पहाड़ियों की दाफा बम रेंज तथा पटकाई रेंज के मध्य स्थित है।
  • जलवायु:
    • यहाँ की जलवायु उपोष्णकटिबंधीय है। इसके पहाड़ी भाग में पर्वतीय प्रकार की जलवायु है, जबकि निचले मैदानों तथा घाटियों में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. निम्नलिखित नैशनल पार्कों में से किस एक की जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है? (2015) 

(a) कंचनजंगा नैशनल पार्क
(b) नंदादेवी नैशनल पार्क 
(c) नेवरा वैलि नैशनल पार्क 
(d) नामदफा नैशनल पार्क  

उत्तर: (d)


Q2. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2013)

  1. नोकरेक जैव आरक्षित क्षेत्र: गारो पहाड़ियाँ
  2. लोगतक (लोकटक) झील: बरेल श्रेणी
  3. नामदफा राष्ट्रीय उद्यान: दफिया पहाड़ियाँ

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (a)

व्याख्या:

  • नोकरेक बायोस्फीयर रिज़र्व भारत के मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स ज़िले में तुरा पीक के पास स्थित है। नोकरेक में लाल पांडा की बची खुची आबादी है और यह एशियाई हाथियों का एक महत्त्वपूर्ण निवास स्थान भी है। अतः युग्म 1 सही सुमेलित है।
  • लोकटक झील उत्तर-पूर्वी भारत की सबसे बड़ी अलवण-जल की झील है, जिस पर तैरती फुमडी (अपघटन के विभिन्न चरणों में वनस्पति, मिट्टी और कार्बनिक पदार्थों का विषम द्रव्यमान) के कारण इसे विश्व की एकमात्र तैरती हुई झील भी कहा जाता है। यह भारत के मणिपुर राज्य में मोइरंग के पास स्थित है। अतः युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।
  • बरेल असम की सबसे ऊँची पहाड़ी शृंखला है और यह मणिपुर राज्य को नगालैंड राज्य से पृथक् करती है।
  • नामदफा राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय जैवविविधता हॉटस्पॉट में सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है। यह मिशमी पहाड़ियों की दफा बम श्रेणी और पटकाई श्रेणी के बीच स्थित है। अतः युग्म 3 सही सुमेलित नहीं है।
  • अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2